ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि भारतीय विशेष बलों के जवानों के लिए वातानुकूलित जैकेटों का परीक्षण जारी है। पर्रिकर ने शनिवार को पणजी में छात्रों से बातचीत में कहा, "विशेष बलों के अभियान कठिन परिस्थितियों में चलाए जाते हैं। इस दौरान शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिसके कारण वे (जवान) बेहद असहज महसूस करते हैं। ऐसे समय में अगर उनके पास वातानुकूलित जैकेट होंगे तो वे सहज महसूस करेंगे। इसके लिए परीक्षण जारी है।" हल्के लड़ाकू विमान (लसीए) तेजस के बारे में बात करते हुए पर्रिकर ने कहा कि एलसीए तेजस का एकमात्र कमजोर बिंदु यह रहा कि यह एक हल्का विमान है और केवल 3.5 टन भार ले जा सकता है। 2014 और 2017 के बीच रक्षा मंत्री रहे पर्रिकर इस साल की शुरुआत में राज्य की राजनीति में वापस लौट आए और चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने। पर्रिकर ने कहा कि उन्होंने एलसीए परियोजना पर पूरी शिद्दत से काम किया है। पर्रिकर ने विश्व स्तरीय युद्ध उपकरणों के विनिर्माण के लिए भारतीय क्षमताओं को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, "यह परियोजना करीब पांच से छह साल पहले पूरी हो गई थी, लेकिन सरकार इसे शामिल नहीं कर रही थी।

पणजी: गोवा में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। यहां देर रात चलने वाली पार्टियों में नशे का इस्तेमाल किया जाता है। रेव पार्टियों में पर अंकुल लगाने के लिए गोवा सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि गोवा पुलिस को राज्य के दूरदराज के इलाकों में देर रात हो रहे संगीत समारोहों व रेव पार्टियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। गोवा सरकार ने रात 10 बजे के बाद होने वाली पार्टियों पर रोक लगा दी है। मनोहर पर्रिकर ने कहा, "देर रात रेव पार्टियां अवैध हैं और इन जगहों पर मादक पदार्थो का सेवन किया जा रहा है और बांटा जा रहा है। समुद्री तटों व दूरदराज के इलाकों में रेव पार्टियां पूरी तरह से बंद होनी चाहिए।" पर्रिकर की यह टिप्पणी केरल व तमिलनाडु के दो युवकों के उत्तरी गोवा के अंजुना गांव में रेव पार्टी के दौरान कथित तौर पर मादक पदार्थ की ज्यादा मात्रा लेने से हुई मौत के बाद आई है। इस घटना से तटवर्ती राज्य में संगीत कार्यक्रमों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मादक पदार्थो के सफाए की राह में मुश्किल का एक कारण नए युग के मादक पदार्थो की जटिलता है। इन मादक पदार्थो को आसानी से छिपाया जा सकता है।

पणजीः वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की प्रशंसा करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज (शनिवार) कहा कि इससे देश की आथर्कि वृद्धि में तेजी आएगी और 'इंस्पेक्टर राज' खत्म होगा। बीती मध्यरात्रि संसद में आयोजित एक समारोह में जीएसटी की औपचारिक शुरूआत हुई। शाह ने कहा, "जीएसटी से 17 से अधिक कर खत्म हो गए हैं और वे एक कर में तब्दील हो गए हैं, जिससे व्यापारियों, व्यवसायियों तथा लघु उद्यमियों को फायदा होगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने उन्हें 'इंस्पेक्टर राज' से राहत दिलाई है।" शाह ने कहा कि जीएसटी के क्रियान्वयन के साथ कुछ दिक्क्तें हो सकती हैं, लेकिन उन पर काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "लेकिन यह कर सुधार देश की आथर्कि वृद्धि को तेज कर इसे एक वैश्विक नेता बनाएगा। यह कई कर संबंधी कानूनों को खत्म करेगा।" जीएसटी लागू करने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा कि मध्यरात्रि स्वतंत्रता के बाद से भारत के सबसे बड़े कर सुधार की साक्षी बनी। उन्होंने कहा, "हमने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'एक देश, एक कर' का सपना प्राप्त कर लिया है।

पणजी: जीएसटी के लागू होने के बाद गोवा की एंट्री फीस रद्द हुई है। गोवा में सस्ते पेट्रोल को खरीदने आनेवालों पर यह एंट्री फीस लागू हुई थी। मनोहर पर्रिकर ने 2015 में मुख्यमंत्री बनने के बाद गोवा में पेट्रोल से वैट फीस खत्म किया था, जिसके परिणामस्वरूप बढ़ती भीड़ पर काबू करने के लिए यह एंट्री फी लगाई गई थी। गोवा में पेट्रोल आसपास के राज्य जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक से काफी सस्ता था। इस वजह से दूसरे राज्यों से केवल पेट्रोल खरीदने के लिए वाहनों की भारी भीड़ गोवा में होती थी। इससे बिना वैट के सस्ता पेट्रोल गोवावासियों को मिलना मुश्किल हो रहा था। साथ ही गोवा से सस्ता पेट्रोल खरीदकर सीमावर्ती भागों में उसकी कालाबाजारी शुरू हुई थी। इस पर नकेल कसने के लिए गोवा की सीमाओं से 20 किलोमीटर अंदर एंट्री चेक पोस्ट शुरू किए गए थे। वहां से गुजराती गाड़ियों पर यह शुल्क वसूली होती थी। जीएसटी लागू होने के बाद किसी एक राज्य में प्रवेश के लिए ऐसी शुल्क अदायगी कानूनन नहीं रहती। ऐसे में इस एंट्री फीस को हटाया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख