- Details
नई दिल्ली: गोवा के रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा बुधवार को दिल्ली की एक अदालत से अंतरिम राहत पाने में नाकाम रहे। अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई अगले दिन के लिए टाल दी। अतरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना ने दोनों भाइयों द्वारा दायर अग्रिम जमानत पर गोवा सरकार से जवाब मांगा और अगली सुनवाई की तारीख गुरुवार तय की।
भाइयों ने चार हफ्ते की ट्रांजिट अग्रिम जमानत मांगी है ताकि थाईलैंड से दिल्ली लौटने के बाद उन्हें तुरंत गिरफ्तार न किया जाए। उन्होंने गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा भी मांगी है। थाइलैंड भाग चुके लूथरा ब्रदर्स ने अग्रिम याचिका में खुद पीड़ित बताया है। दावा किया कि उन्हें बिना आधार आरोपी बनाया जा रहा है।
सुनवाई के दौरान आरोपी सौरभ लूथरा की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा ने मेडिकल कारणों का हवाला देते हुए आरोपी सौरभ लूथरा की सेहत की स्थिति बताई, जिसे मिर्गी और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आरोपी क्लब के मालिक नहीं हैं, बल्कि सिर्फ लाइसेंसधारी हैं, जो वैध परमिशन के साथ काम कर रहे हैं।
- Details
गोवा: गोवा के नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में अब तक क्लब के जनरल मैनेजर समेत चार स्टाफ को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को भी इसमें आरोपी बनाया है, लेकिन वो दोनों देश को छोड़कर भागने में कामयाब हुए हैं। गोवा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जिस दिन नाइट क्लब में आग लगी थी, उसी दिन क्लब मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा ने मुंबई से थाईलैंड भाग गए थे। उन्होंने इंडिगो की फ्लाइट 6ई 1073 पकड़ी और फुकेट चले गए। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'गोवा पुलिस ने सौरभ और गौरव लूथरा को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के इंटरपोल प्रभाग के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए कदम उठाए हैं।'
नाइट कल्ब में आग से 25 की मौत
पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नाइट क्लब के 20 कर्मचारी और पांच पर्यटक शामिल हैं, जिनमें से चार दिल्ली से थे।
- Details
गोवा: गोवा के अरपोरा नाइट क्लब में देर रात भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे डांस फ्लोर पर मौज-मस्ती अचानक चीख-पुकार में बदल गई। इस मामले में नाइट क्लब के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने चीफ मैनेजर और 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। क्लब मालिक फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं जिसकी तलाश की जा रही है।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश देते हुए घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कई केंद्रीय मंत्रियों ने दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
गोवा सरकार ने किया मुआवजे का एलान
सीएम सावंत ने कहा, 'मुख्य सचिव, डीजीपी, आईजीपी, सचिव, राजस्व कलेक्टर, उत्तर एसपी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ तत्काल और उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसमें मजिस्ट्रेट जांच कराने का निर्णय लिया।'
- Details
गोवा: गोवा के अरपोरा इलाके में रविवार देर रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाम के रेस्टोरेंट-कम-नाइट क्लब में आधी रात को अचानक एलपीजी सिलेंडर फट गया और कुछ ही क्षणों में आग ने पूरे परिसर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। तेज लपटों और धुएं के गुबार के बीच वहां मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। इस दुर्घटना में कुल 25 लोगों की जान चली गई।
सिलेंडर ब्लास्ट के बाद किचन में धमाका, बेसमेंट धुएं से भरा
रात करीब 12 बजे क्लब के किचन एरिया में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। आग तेजी से पूरे किचन में फैल गई और फिर धुआं नीचे के बेसमेंट में जाने लगा। उस समय बेसमेंट में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे, जो रूटीन काम में व्यस्त थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही लोगों में घबराहट फैल गई। कई कर्मचारी बाहर निकलने की बजाय बेसमेंट की ओर भाग गए, जबकि वहीं धुआं तेजी से भर रहा था। ऐसे में ज्यादातर की मौत दम घुटने से हो गई। तीन लोगों के शव गंभीर रूप से झुलसे हुए मिले।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






