- Details
पणजी: भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार शाम गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पर्रिकर के अलावा भाजपा के कोटे से दो मंत्री बने हैं, जबकि सहयोगी दलों जीएफपी को तीन, एमजीपी को दो और निर्दलीय विधायकों को दो मंत्री पद दिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा का चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर मनोहर पर्रिकर को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा, 'मनोहर पर्रिकर और उनकी टीम को शपथ ग्रहण करने पर बधाइयां। गोवा को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मेरी शुभकामनाएं।' इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने गोवा के सीएम के रूप में पर्रिकर के शपथग्रहण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और 16 मार्च को सदन में शक्ति परीक्षण कराने का आदेश दिया। चीफ जस्टिस जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली पीठ ने निर्देश दिया कि 16 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा का सत्र बुलाया जाए। शीर्ष अदालत ने कांग्रेस की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इसमें उठाए गए सभी मुद्दों का समाधान शक्ति परीक्षण कराने के सामान्य निर्देश से हो सकता है। कांग्रेस ने पर्रिकर को मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करने के राज्यपाल मृदुला सिन्हा के फैसले को चुनौती दी थी। अदालत ने यह स्पष्ट किया कि सदस्यों की शपथ के बाद उस दिन सदन का एकमात्र कामकाज शक्ति परीक्षण कराना होगा।
- Details
पणजी: गोवा की राज्यपाल मदुला सिन्हा ने रविवार को भाजपा के मनोहर पर्रिकर को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। अभी केंद्र में रक्षा मंत्री पर्रिकर एक बार फिर गोवा के मुख्यमंत्री होंगे। राज्यपाल ने उन्हें शपथ लेने के बाद 15 दिनों के भीतर बहुमत साबित करने को कहा है। इससे साफ हो गया है कि मनोहर पर्रिकर अब रक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देंगे। वहीं, इससे पहले मनोहर पर्रिकर के रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफे की अटकलों पर नीतिन गडकरी ने कहा है कि उन्होंने अभी तक रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने कहा है कि एमजीपी और जीएफपी ने बातचीत के दौरान कहा है कि अगर पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री बनते है तो वह उन्हें समर्थन देंगे। मनोहर पर्रिकर ने कहा कि यह जनादेश लोगों द्वारा दिया गया है और हम बहुमत से थोड़ा कम रह गए। गठबंधन के जरिए हम जादूई आंकड़े 21 को पूरा कर लेंगे। हम गवर्नर से मिले लेकिन हम निमंत्रण का इंतजार कर रहे है। एक बार हमें निमंत्रण मिलता है तो हम अपने साथियों के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। बीजेपी सूत्रों का दावा है कि महाराष्ट्र गोमंतक पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन-तीन विधायकों के साथ तीन निर्दलीय विधायक भी उनके साथ है। बीजेपी के 13 और अन्य पार्टियों के विधायकों के समर्थन के साथ बीजेपी गठबंधन गोवा में 21 के जादूई आंकड़े को पार कर लिया है। इससे पहले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का कहना है कि भले भाजपा को बहुमत ना मिला हो लेकिन पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में है।
- Details
पणजी: केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गोवा के राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। हालांकि उन्होंने फिलहाल रक्षामंत्री के पद से इस्तीफा नहीं दिया है और शपथग्रहण की तारीख तय होने के बाद वो यह पद छोड़ेंगे। पहले मीडिया में ऐसी खबरें आई कि पर्रिकर ने रक्षामंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन बाद में नितिन गडकरी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि शपथग्रहण की तारीख तय होने के बाद ही पर्रिकर रक्षामंत्री का पद छोड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि एमजीपी और गोवा फॉरवर्ड ने उनसे कहा कि अगर मनोहर पर्रिकर मुख्यमंत्री बनें तो वो समर्थन देने को तैयार हैं। मैंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष गोवा के विधायकों की बात रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और संसदीय बोर्ड से चर्चा की. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पर्रिकर ने कहा कि पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उन्हें मान्य होगा और अगर गोवा में उनकी जरूरत है तो वह रक्षा मंत्री का पद छोड़ देंगे। गडकरी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष और संसदीय बोर्ड ने मुझे उचित निर्णय लेने का अधिकार दिया था। जब मैं 21 विधायकों के समर्थन के प्रति आश्वस्त हो गया तब राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने दावा पेश किया गया। पर्रिकर शपथ ग्रहण की तारीख तय होने पर रक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देंगे।
- Details
पणजी: गोवा विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने और मतदान के प्रति महिलाओं को आकर्षित करने के लिए चुनाव आयोग ने पिंक बूथ बनवाए हैं। शनिवार को जारी मतदान में पहली बार मतदान करने वाली महिलाओं को इन चुनिंदा 4० मतदान केंद्रों पर गुलाबी रंग के टेडी बियर बांटे गए। चुनाव आयोग ने राज्य में महिलाओं के लिए कम से कम चालीस पोलिंग बूथ बनवाए हैं जहां महिला चुनाव कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा पिंक पुलिस स्टेशन भी बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों को गुलाबी रंग के गुब्बारों, गुलाबी रंग की टेबल चादर, गुलाबी दीवारों से सजाया गया। यहां तक कि पीठसीन अधिकारी भी गुलाबी रंग के परिधान में नजर आए। पिंक पोलिंग बूथ पर पिंक झंडे, पिंक गुब्बारे, रंगोली और अन्य प्रकार की सजावट की गई है। रेड कारपेट बिछाए जा गए है। वोटिंग के लिए आनेवाली महिलाओं के स्वागत के लिए विशेष तैयारी भी कई गई है। राज्य के मुख्य निवार्चन अधिकारी कुणाल ने बताया कि राज्य में 40 चुनिंदा मतदान केंद्रों पर पहली बार वोट डालने वाली महिलाओं को टेडी बियर बांटे गए।' निवार्चन अधिकारियों की ओर से 1,000 से अधिक टेडी बियर बांटने के आदेश दिए गए थे। राज्य में शनिवार को जारी मतदान के लिए 32,354 योग्य मतदाता पंजीकृत हैं। बता दें कि गोवा में 5 लाख 62 हजार वोटर हैं। गोवा में पुरुषों से लगभग 20 हजार अधिक महिला मतदाता हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






