- Details
पणजी: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत को ईंधन के रूप में प्रदूषण रहित मेथनॉल का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने स्वीडन की मिसाल दी जो डीजल को छोड़कर मेथनॉल अपनाने की दिशा में बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि समुद्र में प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र ने इंजन विनिर्माताओं के साथ जहाजों के लिए जैविक ईंधन अनुकूल इंजन निर्माण की बातचीत शुरू की है ।
सड़क परिवहन, राजमार्ग और पोत परिवहन मंत्री गडकरी ने घोषणा की कि वायु यातायात नियंत्रण प्रणाली की तर्ज पर सरकार नदी यातायात नियंत्रण प्रणाली विकसित कर रही है।
दक्षिण गोवा में चल रहे ‘सागर डिस्कोर्स’ के दूसरे दिन कल उन्होंने कहा, ‘‘ हमें प्रदूषिण रहित मेथनॉल का इस्तेमाल ईंधन के रूप में करना चाहिए। यह 22 रुपये प्रतिलीटर में उपलब्ध है।
- Details
पणजी: ‘तहलका’ के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित कोर्ट ने गुरुवार (28 सितंबर) को आरोप तय किए हैं। तेजपाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 376 (रेप), 341, 342, 354ए, 354बी के तहत आरोप तय किए गए। तरुण तेजपाल पर सहकर्मी का लिफ्ट में यौन उत्पीड़न का आरोप है। चार्जशीट की कॉपी तेजपाल को सौंप दी गई है।
बता दें, कि तरुण तेजपाल के वकील एक महीने का वक्त चाहते थे, लेकिन कोर्ट ने और समय देने से साफ इंकार कर दिया। इससे पहले, तरुण तेजपाल ने अपने खिलाफ निचली अदालत में चल रहे ट्रायल पर रोक लगाने की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट गए थे। उन्होंने निचली अदालत में आरोप तय किए जाने पर रोक की भी मांग की थी। हाईकोर्ट ने निचली अदालत में आरोप तय करने पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी।
क्या था मामला?
यह मामला साल 2013 का है। गोवा में तहलका मैगजीन की ओर से आयोजित ‘थिंक फेस्ट’ के दौरान एक पांच सितारा होटल की लिफ्ट में तरुण तेजपाल ने सहकर्मी का यौन शोषण किया था।
- Details
पणजी: गोवा में आने वाले दिनों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन पर पाबंदी लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। गोवा के सीएम मनोहर पार्रिकर ने कहा है कि सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन पर रोक लगाने का फैसला किया गया है। सीएम ने कहा कि इस बारे में अगले महीने तक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। सीएम पर्रिकर ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए प्रशासन के अधिकारियों के साथ अगले 15 दिनों के भीतर बैठक की जाएगी।
सीएम ने कहा कि शराब की दुकानों के आसपास भी सार्वजनिक रूप से शराब पीने पर पाबंदी होगी और ऐसा करने की अनुमति देने वाले शराब विक्रेताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी। पार्रिकर ने कहा कि देखा गया है कि लोग सड़क के किनारे शराब पीते हैं और उसकी बोतलों को वहीं तोड़ देते हैं जिसके कारण आम लोगों को परेशानी होती है।
- Details
पणजी: गोवा की एक अदालत ने करीब चार साल पहले एक पूर्व महिला सहयोगी के यौन उत्पीड़न और बलात्कार के आरोपी वरिष्ठ पत्रकार तरुण तेजपाल के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश दिये। इससे पहले, जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजया पॉल ने तेजपाल का उनके खिलाफ लगे आरोप निरस्त करने का आवेदन खारिज कर दिया। अभियोजक के अनुसार, अदालत ने कहा कि तेजपाल (54) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 341 (दोषपूर्ण अवरोध), 342 (दोषपूर्ण परिरोध), 350 (आपराधिक बल), 354 (ए) और (बी) (महिला पर यौन प्रवत्ति की टिप्पणियां और उस पर आपराधिक बल का प्रयोग) और 376 (बलात्कार) के तहत आरोप तय होंगे। अदालत ने मीडिया को कार्यवाही से दूर रखा। लोक अभियोजक फ्रांसिस्को तवोरा ने अदालत के बाहर संवाददाताओं से कहा, अदालत ने निर्देश दिया कि तरुण तेजपाल के खिलाफ आरोप तय होंगे। उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा तेजपाल के खिलाफ कोई आरोप हटाया नहीं गया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






