ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

वडोदरा: भारतीय महिला टीम ने रविवार को वडोदरा में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 121 रनों से करारी शिकस्त दी। हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 328 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 48.5 ओवर में 207 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

दीप्ति-हरमनप्रीत कौर के शतक

भारत के लिए पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 121 गेंदों पर 126 रन की पारी खेली। वहीं दीप्ति शर्मा के बल्ले से 86 गेंदों पर 106 रन निकले। वहीं गेंदबाजी में वैष्णवी शर्मा ने 10 ओवर 39 रन देकर जिम्बाब्वे के चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

क्राइस्टचर्च: भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 4 विकेट से हराया। हेगले ओवल के मैदान पर न्यूजीलैंड से मिले 181 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 19.5 ओवर में हासिल किया।

नहीं चला वैभव का बल्ला, तिलक ने पलट दी बाजी

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 40 रन जोड़े। संजू सैमसन संघर्ष करते नजर आए और वह 17 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक 21 गेंदों में 27 रन बनाने के बाद मिचेल सैंटनर का शिकार बने। ईशान किशन की जगह पर प्लेइंग इलेवन में शामि किए गए वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 8 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी खामोश रहा और वह 11 गेंदें खेलने के बाद 7 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

बड़ौदा: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया है। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम पहले खेलने के बाद सिर्फ 197 रन ही बना सकी थी। जवाब में टीम इंडिया ने 27.1 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। टीम इंडिया के लिए प्रतिका रावल ने शानदार मैच विनिंग शतक लगाया। वहीं गेंदबाजी में श्री चरणी ने चार विकेट चटकाए।

198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए कप्तान स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने 15.3 ओवर में 94 रनों की साझेदारी की। कप्तान मंधाना 34 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, प्रतिका ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ 106 रनों की साझेदारी कर भारत को मैच जिताया।

शेफाली ने 33 गेंदों में 64 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान शेफाली ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, प्रतिका ने 96 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली। प्रतिका ने अपनी इस पारी में 15 चौके लगाए। शेफाली और प्रतिका ने दूसरे विकेट के लिए 70 गेंदों में 106 रनों की अटूट साझेदारी की।

क्राइस्टचर्च: भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 4 विकेट से हराया। हेगले ओवल के मैदान पर न्यूजीलैंड से मिले 226 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 19.4 ओवर में हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 5.5 ओवर में 93 रन जोड़े। अभिषेक 12 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। नंबर तीन पर प्रमोट किए गए तिलक वर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 33 गेंदों की अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए।

नमन धीर की बेहतरीन बल्लेबाजी

ईशान किशन का बल्ला खामोश रहा और वह सिर्फ एक रन ही बना सके। अक्षर पटेल ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए और वह 14 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख