ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पणजी: गोवा विधानसभा चुनाव के लिए सभी 40 सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इन चुनावों में 250 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होगा। राज्य में 1,642 मतदाता केन्द्रों में 11 लाख से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। अर्धसैन्य बल और राज्य पुलिसकर्मी मतदाता केन्द्रों की सुरक्षा में तैनात हैं। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पणजी में करीब सात बजकर 20 मिनट पर वोट डाला। वह वोट डालने के लिए पंक्ति में खड़े अन्य लोगों के साथ अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस, आप और एमजीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई राष्ट्रीय नेताओं ने चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया और उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से जनसभाओं को संबोधित किया। इस बार बड़ी संख्या में नये चेहरे चुनावी मैदान में हैं। साथ ही गोवा के पांच पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ, प्रतापसिंह राणे, रवि नाइक, दिगंबर कामत और लुईझिन्हो फलेरियो के अलावा मौजूदा मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर के राजनीतिक भविष्य का भी फैसला होगा।

पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की जमकर तारीफ किए जाने के एक दिन बाद राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि पर्रिकर के समय शस्त्र बल प्रतिष्ठानों पर ‘निरंतर’ हमले किए जा रहे हैं और ‘सैनिकों के कल्याण की सुध नहीं ली जा रही है।’ पवार ने वासको इलाके में राकांपा उम्मीदवार जोसे फिलिप के समर्थन में आयोजित एक रैली में कहा, ‘पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन निरंतर हमारे रक्षा ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। प्रधानमंत्री शायद चिंतित नहीं हों, लेकिन हम चिंतित हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम चिंतित हैं क्योंकि शस्त्र बलों में शामिल हमारे घरों और गांवों के लड़कों पर आतंकवादी हमले कर रहे हैं और उनके कल्याण की सुध नहीं ली जा रही।’

पणजी: सत्तारूढ़ भाजपा ने अगले महीने होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपना घोषणापत्र जारी करते हुए वादा किया कि वह सत्ता में वापस आने पर पांच साल में राज्य को ‘बेरोजगारी से मुक्त’ कर देगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गोवा के मौजूदा मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में कहा गया, ‘रोजगार प्राथमिकता बना हुआ है ताकि सुनिश्चित किया जाए कि हमारे युवाओं को लाभप्रद रोजगार मिले। इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए हम गोवा को उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन एवं कृषि आधारित क्षेत्रों के लिहाज से निवेशक अनूकूल बनाने का प्रस्ताव रखते हैं।’ पारसेकर ने कहा, ‘अगले पांच साल रोजगार सृजन के लिए समर्पित होंगे ताकि राज्य बेरोजगारी से मुक्त हो।’’ भाजपा के घोषणापत्र में पर्यटन, उद्योग एवं रोजगार सृजन की क्षमता रखने वाले क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत दिशा निर्देशों के जरिये व्यापार को सरल बनाने को लेकर आश्वस्त किया गया। इसमें कहा गया, ‘औषधि जैसे गैर प्रदूषणकारी एवं रोजगार सृजन करने वाले उद्योगों, इलेक्ट्रॉनिक सामानों के विनिर्माण एवं सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को आक्रामकता के साथ बढ़ावा दिया जाएगा।' पर्यटन मोर्चे पर भाजपा ने गोवा को प्लास्टिक मुक्त बनाने की खातिर सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर चरणबद्ध तरीके से प्लास्टिक का इस्तेमाल खत्म करने का आश्वासन दिया।

पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गोवा में विपक्षी दलों से कहा कि विधानसभा चुनाव में बजट और चुनाव की तारीखों जैसे मामूली मुद्दों को उठाने के बजाय विकास के मुद्दे पर लड़ा जाए। उन्होंने गोवा की राजधानी पणजी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘विपक्षी दल बजट की तारीख पहले करने के मुद्दे पर आलोचना करने में जितनी मेहनत कर रहे हैं, उतने प्रयास तो वित्त मंत्री ने बजट तैयार करने में भी नहीं लगाए होंगे। यह संकेत है कि इन दलों ने आगामी चुनावों में हार स्वीकार कर ली है।’ मोदी ने कहा, ‘बजट एक फरवरी को पेश किया जाना है लेकिन कुछ दल बजटीय प्रावधानों की जानकारी के बिना ही सरकार की आलोचना में लग गये हैं।’ प्रधानमंत्री ने गोवा के मतदाताओं से अपील की कि चुनाव में राज्य के विकास और स्थिरता के लिए भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिलाएं। गोवा में चार फरवरी को मतदान होना है। मोदी ने पंजाब और गोवा में एक ही दिन चुनाव कराने को लेकर जताई जा रही आपत्तियों का भी जिक्र किया। उन्होंने परोक्ष रूप से आम आदमी पार्टी की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘एक राजनीतिक दल तो और भी आगे चला गया और उसने आरोप लगाया कि पीएमओ ने चुनाव आयोग पर इन दोनों राज्यों में एक ही दिन मतदान कराने के लिए दबाव बनाया। व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए और उसे मजबूत बनाना चाहिए। लेकिन कुछ लोग इसे कमजोर करने में गर्व का अनुभव करते हैं।’ मोदी ने कहा, ‘नई दिल्ली में मेरी सरकार ने पिछले 25 महीने में गोवा को जितना दिया है, उतना उसे पिछले 50 साल में भी केंद्र से नहीं मिला।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख