- Details
गोवा: गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली सरकार में शामिल गोवा फॉर्वर्ड पार्टी (जीएफपी) नहीं चाहती है कि लोकसभा चुनाव के साथ राज्य विधानसभा के चुनाव भी करवाए जाएं। जीएफपी ने शनिवार को कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव साथ-साथ करवाने का प्रस्ताव क्षेत्रीय भावनाओं के खिलाफ है। जीएफपी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने संवाददाताओं से कहा, 'प्रस्ताव पूरी तरह अव्यवहारिक है। यह कारगर नहीं होगा।
सरदेसाई यहां विधि आयोग द्वारा एक साथ चुनाव करवाने के प्रस्ताव पर आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर प्रस्ताव को अमल मे लाया गया तो क्षेत्रीय मसले ठंडे बस्ते में चले जाएंगे। शहर एवं ग्राम नियोजन और कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने कहा, 'सुझाव अच्छा है, लेकिन इससे क्षेत्रीय मुद्दे कमजोर पड़ जाएंगे। अगर एक साथ चुनाव हुए तो हमारे जैसे क्षेत्रीय दल और मसलों की अहमियत कम हो जाएगी। यही कारण है कि हम इसका विरोध कर रहे हैं। यह क्षेत्रीय भावना के खिलाफ है।'
- Details
नई दिल्ली: गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सर्जिकल स्ट्राइक की वीडियो पर बड़ा बयान दिया है और सेना के जवानों को सफलतापूर्वक सर्जिकल स्ट्राइक करने पर बधाई दी है। सीएम मनोहर पर्रिकर ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो विश्वासनीय है लेकिन इसका एक छोटा सा हिस्सा टीवी चैनलों पर दिखाया गया है। इसके अलावा हम 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक सफलतापूर्वक करने के लिए सशस्त्र बलों (सेना के जवानों) को बधाई देते हैं।
सीएम मनोहर पर्रिकर आगे कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक संभव था क्योंकि हमारे पास बहुत मजबूत लीडरशिप है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इंडियन आर्मी पर संदेह करने की गलती का एहसास होना चाहिए।
आपको बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी होने के बाद कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर सर्जिकल स्ट्राइक का सियासी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
- Details
पणजी: दिल्ली में आर्कबिशप द्वारा एक पत्र जारी कर देश में नई सरकार के गठन के लिए ईसाई समुदाय से प्रार्थना के बाद अब गोवा और दमन के आर्कबिशप फादर फिलिप नेरी फेर्राओ ने भी पत्र जारी कर कहा है कि हम असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं। अपने पत्र में गोवा के आर्कबिशप ने लिखा, देश के संबिधान को सही से समझने की जरुरत है। मानवाधिकार का हनन हो रहा है। देश में सविधान खतरे में है। हालांकि इस बयान के सामने आने के बाद गोवा के आर्कबिशप के सेक्रटरी ने सफाई दी है।
सेक्रटरी ने कहा, हम इस तरह का लेटर हर साल जारी करते हैं। लेकिन, इस साल 1-2 बयानों को परिप्रेक्ष्य से अलग देखते हुए मुद्दा बना दिया गया। यह पत्र हमारी वेबसाइट पर है और आप लोगों को पूरा मसला समझने के लिए इसे पढ़ना चाहिए। इससे पहले दिल्ली के आर्क बिशप अनिल काउटो ने ईसाई समुदाय से वर्ष 2019 में नई सरकार के लिए दुआ करने का आह्वान किया गया था। उन्होंने लिखा था, हमलोग अशांत राजनीतिक माहौल का गवाह बन रहे हैं।
- Details
पणजी: गोवा पुलिस ने कोल्वा में सामूहिक दुष्कर्म के मामले के शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य फरार है। तीनों आरोपी इंदौर के रहने वाले हैं और उन पर शुक्रवार को 20 साल की एक लड़की को लूटने और उसका सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता शुक्रवार को अपने प्रेमी के साथ कोल्वा बीच पर टहल रही थी कि तभी आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
पुलिस अधीक्षक (दक्षिण गोवा) अरविंद गावस ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, "हमने संजीव धनंजय पाल (23) और राम संतोष भारिया (19) को गिरफ्तार किया है। दोनों इंदौर के रहने वाले हैं। हमने तीसरे आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की है, तीसरा शख्स भी इंदौर से ही है। ये लोग इंदौर से गोवा घूमने आए थे।" गोवा के पास के गांव की रहने वाली पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ कथित दुष्कर्म की वीडियो रिकॉर्डिग भी की थी और उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं करने को लेकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






