ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राजमार्गों के साथ शराब दुकानों पर प्रतिबंध के आदेश के मामले में कुछ रियायतें मांगी हैं। पर्रिकर ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं ऐसे में उसे इस मामले में कुछ रियायत दी जानी चाहिए। पर्रिकर ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि भारत काफी बड़ा देश हैं, गोवा एक पर्यटक राज्य है, ऐसे में हमें कुछ रियायतें दी जानी चाहिए, लेकिन मैं राजमार्गों को गैर अधिसूचित नहीं करने जा रहा हूं। कई राज्य राजमार्गों की अधिसूचना को रद्द करने जैसे उपाय करने पर विचार कर रहे हैं. वहीं कुछ अन्य राज्य इस मामले में छूट के लिए अदालत जाने की तैयारी कर रहे हैं। उच्चतम न्यायालय के राजमार्गों के साथ शराब की बिक्री पर रोक से आतिथ्य क्षेत्र चिंतित है और इससे बड़े राजस्व नुकसान का अंदेशा है।

पणजी: गोवा पुलिस ने एक ऑनलाइन वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उत्तरी गोवा के कैलंगुट क्षेत्र से एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोवा अपराध शाखा ने गुप्त सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की और सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के चंगुल से दो महिलाओं को भी छुड़वाया। उन्होंने बताया कि दो पुरुषों (जिनकी आयु लगभग 28 वर्ष है) और 27-वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि वेबसाइट पर महिलाओं की अश्लील तस्वीरें और उनकी जानकारियां उपलब्ध हैं. ग्राहकों के साथ डील करने के लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी साइट पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि अनैतिक तस्करी (निवारण) अधिनियम 1956 की संबंधित धाराओं के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि बचाई गई दो महिलाएं दिल्ली और उत्तर प्रदेश की हैं।

पणजी: गोवा विधानसभा में शक्ति परीक्षण से अनुपस्थित रहने वाले कांग्रेस विधायक विश्वजीत राणे ने गुरुवार को बागी तेवर अपना लिया। राणे ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। राणे ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राणे ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी से कोई जवाब नहीं मिला और उनसे कोई उम्मीद नहीं है। राणे ने कहा, 'मैं राहुल गांधी पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। मेरे जैसा नेता देश भर में कांग्रेस को छोड़ना शुरू कर देंगे क्योंकि पर्यवेक्षक के रूप में जो यहां नेता आते हैं, वे स्थिति का आकलन करने में सक्षम नहीं होते। मैंने बहुत भारी हृदय से कांग्रेस सदस्य पद से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देकर मुझे बुरा लगा।' गौरतलब है कि मनोहर पर्रिकर सरकार ने गुरुवार को 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में 22 विधायकों के समर्थन के साथ सदन में बहुमत साबित कर दिया। विपक्षी कांग्रेस पर्रिकर सरकार के खिलाफ महज 16 मत ही जुटा पाई। इस दौरान पार्टी के विश्वजीत राणे इस बेहद अहम शक्ति परीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद शक्ति परीक्षण करवाने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था। समझा जाता है कि कांग्रेस नेतृत्व विधानसभा चुनावों के बाद उपजे हालात को संभालने में नाकाम रहा और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बाद सत्ता से दूर होना कांग्रेस विधायकों को अखरने लगा है।

पणजी: मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में गोवा की भाजपा गठबंधन सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। भाजपा गठबंधन के समर्थन में 22 और विपक्ष में 16 मत पड़े हैं। पणजी से भाजपा विधायक सिद्धार्थ को फ्लोर टेस्ट के लिए गोवा विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया था। इस वोटिंग के दौरान कांग्रेस नेता विश्वजीत राणे ने वॉक आउट किया। शक्ति परीक्षण के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि उनके साथ 23 विधायक हैं और 22 ने मतदान उनके पक्ष में किया। उन्होंने कहा कि एक स्पीकर भी हमारी ओर से था जिन्होंने वोट नहीं किया। मनोहर पर्रिकर ने कहा कि हमने किसी विधायक को किसी होटल में नहीं रखा किसी रिजॉर्ट में नहीं रखा। सभी ने अपनी मर्जी से मत दिया है। उन्होंने कहा कि हमने भारत के लोगों से पहले साबित कर दिया है, हमें 23 विधायकों का समर्थन मिला है और हमने इसे फ्लोर पर साबित कर दिया है। दिग्विजय का दावा था कि उनके पास संख्या बल है और उनके पास शुरुआत से नंबर नहीं थे। डिप्टी सीएम के सवाल पर पर्रिकर ने कहा कि यह गठबंधन की सरकार है और ऐसा कोई भी फैसला गठबंधन लेगा। मंगलवार शाम को नौ मंत्रियों के साथ शपथ लेने वाले पर्रिकर के पास 22 विधायकों का समर्थन पहले से था जो 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के जादुई आंकड़े 21 से एक अधिक है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख