ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पणजीः गोवा में मंत्री विश्वजीत राणे ने आज दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का साफाया हो जाएगा। उन्होंने विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी। राणे की यह टिप्पणी कांग्रेस द्वारा बंबई उच्च न्यायालय में उनके उपचुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग करने संबंधी याचिका दायर करने के एक दिन बाद आई है। राणे के पास स्वास्थ्य मंत्रालय है और उन्होंने इस साल फरवरी में कांग्रेस के टिकट पर गोवा विधानसभा का चुनाव लड़ा था। राणे 16 मार्च को विधान सभा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। राणे ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस में किसी की भी दिलचस्पी नहीं है। खासतौर पर राहुल गांधी जैसे विफल नेतृत्व में. पार्टी का 2019 में सफाया हो जायेगा।’’ अपने खिलाफ दायर याचिका पर राणे ने कहा कि उन्होंने दल बदल नहीं किया है बल्कि विधानसभा के सदस्य के तौर पर इस्तीफा दिया है और नए जनादेश का सामना करूंगा। राणे ने कहा कि कांग्रेस अब ‘‘अप्रसांगिक’’ हो गई है क्योंकि यह सरकार बनाने में विफल रही है। कांग्रेस उनके खिलाफ बोलकर सुखिर्यां बटोरने की कोशिश कर रही है।

मंत्री ने मनोहर पर्रिकर सरकार के अस्थिर होने की अफवाहों का खंडन किया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख