ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राजमार्गों के साथ शराब दुकानों पर प्रतिबंध के आदेश के मामले में कुछ रियायतें मांगी हैं। पर्रिकर ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं ऐसे में उसे इस मामले में कुछ रियायत दी जानी चाहिए। पर्रिकर ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि भारत काफी बड़ा देश हैं, गोवा एक पर्यटक राज्य है, ऐसे में हमें कुछ रियायतें दी जानी चाहिए, लेकिन मैं राजमार्गों को गैर अधिसूचित नहीं करने जा रहा हूं। कई राज्य राजमार्गों की अधिसूचना को रद्द करने जैसे उपाय करने पर विचार कर रहे हैं. वहीं कुछ अन्य राज्य इस मामले में छूट के लिए अदालत जाने की तैयारी कर रहे हैं। उच्चतम न्यायालय के राजमार्गों के साथ शराब की बिक्री पर रोक से आतिथ्य क्षेत्र चिंतित है और इससे बड़े राजस्व नुकसान का अंदेशा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख