- Details
भुवनेश्वर: भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में सोमवार को लगी भयावह आग की घटना को लेकर आलोचनाओं से घिरे ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अतनु सव्यसाची नायक ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया, वहीं विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी नैतिक आधार पर इस्तीफा देने को कहा। अस्पताल में आग लगने से 23 लोगों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘श्रीमान अतनु सव्यसाची नायक ने अपना त्यागपत्र मुझे भेजा है। उन्होंने नैतिक आधार पर इस्तीफा दिया है। मैंने इसे स्वीकार कर लिया है और राज्यपाल को भेज दिया है।’ सूचना और जनसंपर्क विभाग का प्रभार भी संभाल रहे नायक ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब पुलिस ने मामले में गिरफ्तार सम अस्पताल के मालिक मनोज रंजन नायक से पूछताछ शुरू की है। मनोज नायक को कल गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने आज उन्हें दो दिन की रिमांड पर लिया। सूत्रों ने कहा कि पुलिस द्वारा मनोज रंजन नायक से पूछताछ शुरू करने के कुछ घंटे बाद ही मंत्री का इस्तीफा आया है। विपक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री पर सम अस्पताल के मालिक को बचाने का आरोप लगाया था। विपक्षी दलों ने यह आरोप भी लगाया कि मनोज नायक के स्वामित्व वाले शिक्षा ओ अनुसंधान संस्थान में अतनु की पत्नी कर्मचारी हैं।
- Details
भुवनेश्वर: सम अस्पताल चलाने वाले शिक्षा ओ अनुसंधान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज रंजन नायक ने आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सम अस्पताल में आग लग जाने पर 21 लोग मारे गए थे। नायक की गिरफ्तारी के साथ इस आग त्रासदी के मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या पांच हो गई है। पुलिस आयुक्त वाई बी खुरानिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘मनोज नायक ने खांडागिरी पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण किया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।’ सूत्रों ने कहा कि नायक ने तड़के लगभग साढ़े तीन बजे खांडागिरी पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण किया। उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। कल शाम को पुलिस आयुक्तालय ने नायक और शाश्वती दास के नाम पर लुक आउट सकरुलर जारी किया था। ये दोनों ही चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। खुरानिया ने कहा कि पुलिस ने सभी हवाईअड्डों और रेलवे स्टेशनों को सूचित करते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि नायक और उनकी पत्नी शाश्वती भुवनेश्वर से भागने न पाएं। गृहमंत्रालय को भी पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा , ‘जांच के दौरान हम और अधिक लोगों को भी गिरफ्तार कर सकते हैं।’ पुलिस ने लुक आउट सकरुलर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा के यह स्पष्ट करने के बाद जारी किया था कि आग त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को बक्शा नहीं जाना चाहिए। दो दिन पहले पुलिस ने सम अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक पुष्पराज सामंतसिंघार समेत चार वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 308, 285 और 34 के तहत नामजद किया गया था। चार अधिकारियों को राज्य सरकार के दमकल विभाग की ओर से दायर प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। राज्य सरकार की ओर से अस्पताल को उसकी अग्निशमन प्रणाली सुधारने के लिए वर्ष 2013 में एक परामर्श जारी किया था। इस परामर्श को नजरअंदाज करने के मामले में सम अस्पताल के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल के पास अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र नहीं था।
- Details
भुवनेश्वर: भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में लगी भीषण आग के मामले में अस्पताल के अधीक्षक समेत चार लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आग में 20 लोगों की जान चली गयी थी। ओडिशा सरकार ने कर्तव्यपालन और सुरक्षा में लापरवाही को लेकर दो प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी। पुलिस आयुक्त वाई बी खुरानिया ने बताया कि इस मामले में सम अस्पताल के अधीक्षक पुष्पराज सामंतसिंगार, विद्युत रखरखाव इंजीनियर अमूल्य साहू, फायर सेफ्टी ऑफिसर संतोष दास और कनिष्ठ विद्युत अभियंता मलय साहू को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच अग्निशमन विभाग के महानिदेशक विनय बेहरा ने कल रात निजी अस्पताल में लगी आग की रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गयी थी और कई अन्य लोग घायल हुए। एक अधिकारी ने बताया कि बेहरा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अस्पताल के अधिकारियों द्वारा वर्ष 2013 के दिशा-निर्देशों के अनुसार आग संबंधी सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया था।
- Details
भुवनेश्वरः ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर के सम अस्पताल में सोमवार शाम लगी आग में दम घुटने से कम से कम 22 मरीजों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सीएम नवीन पटनायक और पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। माना जा रहा है कि सम अस्पताल की पहली मंजिल पर बने डायलिसिस वॉर्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जो पास के सघन चिकित्सा केंद्र (आईसीयू) सहित अन्य जगह तक तुरंत फैल गई। सम अस्पताल की इमारत चार मंजिली है। अधिकारियों ने बताया कि सम अस्पताल से 14 मरीज मृत अवस्था में कैपिटल अस्पताल लाए गए, जबकि अमरी अस्पताल में आठ मरीज मृत अवस्था में लाए गए। कैपिटल अस्पताल के अधीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने कहा, हमने 14 शव प्राप्त किए हैं, जबकि पांच अन्य मरीजों को सम अस्पताल से दूसरे अस्पताल में ले जाया गया है। भुवनेश्वर के अमरी अस्पताल के इकाई प्रमुख डॉ़ सलिल कुमार मोहंती ने कहा, कुल 37 मरीज हमारे कैजुअल्टी वॉर्ड में लाए गए हैं। हमारे डॉक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया है। कैपिटल अस्पताल के डॉक्टर ने कहा, ज्यादातर पीड़ित हादसे की चपेट में आए सम अस्पताल की पहली मंजिल पर बनी आईसीयू में थे। सम अस्पताल में आग की घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे को अत्यंत दुखद करार दिया। मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिया कि वे सम अस्पताल से लाए गए मरीजों को जरूरी इलाज मुहैया कराएं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






