ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

बालेश्वर (ओडिशा): भारत ने आज (सोमवार) ओड़िशा अपतटीय क्षेत्र में एक परीक्षण स्थल से परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल की मारक क्षमता 4,000 किलोमीटर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने बताया कि मोबाइल लॉन्चर की मदद से, सुबह 11 बजकर करीब 55 मिनट पर अग्नि..4 को डॉ अब्दुल कलाम द्वीप स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के परिसर संख्या चार से दागा गया। डॉ अब्दुल कलाम द्वीप को पूर्व में व्हीलर द्वीप के तौर पर जाना जाता था। परीक्षण को सफल बताते हुए सूत्रों ने कहा कि देश में निर्मित अग्नि..4 का यह छठा प्रायोगिक परीक्षण था जिसने सभी मानकों को पूरा किया। पिछला परीक्षण नौ नवंबर 2015 को भारतीय सेना की विशेष तौर पर गठित सामरिक बल कमान (एसएफसी) ने किया था जो सफल रहा। बीस मीटर लंबी और 17 टन वजन वाली इस मिसाइल की मारक क्षमता 4,000 किलोमीटर है और यह दो चरणीय मिसाइल है।

ब्रह्मपुर (ओडिशा): पांच सौ और 1000 रुपये के पुराने नोटों का चलन बंद होने के बाद भले ही बहुत सारे लोगों के पास नकद की कमी हो गई है, लेकिन दक्षिण ओडिशा के ब्रह्मपुर केपी अनिल कुमार एक प्रकार से समृद्ध हो गए हैं। चलन से बाहर कर दिए गए सिक्कों एवं नोटों का संग्रहण करने वाले कुमार के एलबम में दो और पुराने नोट शामिल हो गए हैं । व्यापारी कुमार के पास आजादी से पहले और बाद के विभिन्न मूल्यों के नोटों का एक बड़ा संग्रह है। उनमें एक रुपये से लेकर 1000 रुपये तक विभिन्न आकार के नोट हैं। अड़तालीस वर्षीय कुमार ने कहा, ‘‘जिस दिन 500 और 1000 रुपये के नोट चलन से हटाए गए थे, उसी दिन मैंने इन नोटों को अपने एलबम में शामिल किया। ’’ कुमार ने कहा, ‘‘इनके साथ ही मैंने 500 रुपये के कम से कम तीन तरह के नोट और 1000 रुपये के दो तरह के नोट संग्रहीत किए हैं। इसके अलावा मेरे पास 10 रुपये, पांच रुपये और एक रुपये के छह-छह प्रकार के नोट, 100 रुपये के पांच प्रकार के नोट और 20 रुपये के तीन प्रकार के नोट हैं। ’’ दिलचस्प यह है कि इन नोटों मे कुछ नोट फैंसी नंबर जैसे 48 एच 700000 (10 रपये का नोट), जेपीटी 600000 (100 रुपये का नोट), 6सीए 577777 (500 रुपये का नोट) और 7 ईए 000007 (1000 रुपये का नोट) वाले हैं। कुमार को बचपन के दिनों से सिक्कों से स्नेह हो गया।

भुवनेश्वर: ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज (बुधवार) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रिजर्व बैंक को यह निर्देश देने का अनुरोध किया कि वह जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों को पुराने नोटों को बदलने की अनुमति नहीं देने के अपने निर्णय की समीक्षा करे। पटनायक ने कहा कि उनकी सरकार आम आदमी के लाभ के लिए भ्रष्टाचार-निरोधक हर उपाय के साथ खडी रहने के लिए प्रतिबद्ध है। पटनायक ने मोदी को लिखे पत्र में कहा, ‘मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है कि आप इस मामले में निजी तौर पर दखल दें और आरबीआई को अपने निर्णय की समीक्षा करने का निर्देश दे ताकि जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक इस योजना के क्रियान्वयन में हिस्सा ले सकें।’

भुवनेश्वर: ओड़िशा में भुवनेश्वर के समीप खुर्दा में ग्राहकों की भीड़ के बीच जाली नोट जमा करने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा। ये सभी लोग पुराने बड़े नोटों का चलन बंद होने के बाद उन्हें बदलवाने पहुंचे थे। यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर खुर्दा में केंद्रपाड़ा जिले का सुमित कुमार टुडू 2.5 लाख रुपये जमा कराने की कोशिश कर रहा था। खुर्दा एसबीआई के प्रभारी देब प्रसाद कन्हार ने कहा, ‘‘हमें बंडल में 47 हजार रुपये मूल्य के जाली नोट मिले।’’ उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि टुडू 1000-1000 रुपये के 42 नोट और 500-500 रुपये मूल्य के 10 नोट जमा करा रहा था। टुडु ने खुद को एक बैंक अधिकारी का बेटा बताया और कहा कि यह पैसा उसके पिता का है जिन्होंने उनके खाते में उसे जमा करने को कहा था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख