ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

बहरमपुर: दो नाबालिग सहित चार आदिवासी लड़कियों को ओडिशा के कंधमाल जिले से तमिलनाडु कथित तौर पर तस्करी करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उप संभागीय पुलिस अधिकारी (बलीगुडा) एसएन मुर्मू ने बताया, लड़कियों को मानव तस्करी से उस समय बचाया गया जब वे बेलघारा बस स्टैंड पर एक बस की प्रतीक्षा कर रही थीं। लड़कियां बेलघारा की रहने वाली थीं और उन्हें घर भेज दिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि बेलागढ़ के एक व्यक्ति बाबूला पात्रा की खुफिया सूचना के आधार पर कालाहांडी जिले के रहने वाले राजन बाग, केसब साहू, भुजराज माझी, सुदाम नाग और मिनाकेतन बेरूक को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गये। सूत्रों ने बताया कि मानव तस्करों ने कथित तौर पर लड़कियों को एक कताई मिल में काम दिलाने का प्रलोभन दिया था। उनके तमिलनाडु में रहने के दौरान अच्छा पारिश्रमिक और रहने की व्यवस्था का भरोसा दिया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख