- Details
नई दिल्ली: यूपी के बुलंदशहर भीड़ हिंसा मामले में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या को लेकर अब बड़ी खबर आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या एक आर्मी जवान ने की है, जिसका नाम जीतू फौजी है। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, छुट्टी पर जम्मू-कश्मीर से घर आए जीतू फौजी की गोली से ही इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत हुई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि वह उस दिन घटनास्थल पर कई बार देखा गया।
दरअसल, पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज कराया है, उसमें जीतू फौजी का भी नाम है। घटना के वक्त जीतू दिखा भी था, मगर उसके बाद वह तुरंत जम्मू-कश्मीर फरार हो गया। जीतू को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें जम्मू-कश्मीर गई हैं। एक टीम यूपी एसटीएफ की है और दूसरी यूपी पुलिस की। बताया जा रहा है कि आरोपी जीती फौजी बीएसएफ का जवान है। जीतू घटना के वक्त मौके पर था। कई वीडियो में इसे देखा गया है। घटना के बाद जम्मू कश्मीर भाग गया था। यूपी पुलिस बीएसएफ़ के संपर्क में है और आज जीतू की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
- Details
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर भाजपा पर सीधे हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा देवी-देवताओं को भी जातियों में बांट रही है और अब तो हनुमान जी को दलित बताया गया है। अब हनुमान मंदिरों को दलित पुजारियों के हवाले करने की मांग उठ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार डा. आंबेडकर के संविधान को फेल साबित करने में जुटी हुई है। मायावती ने गुरुवार को नई दिल्ली त्यागराज मार्ग स्थित अपने निवास पर डा. आंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। उनके निर्देश पर बसपा मूवमेंट की खास कर्मभूमि उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में संगोष्ठी व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सभी काम छोड़कर राम मंदिर अभियान में लग गई है। भाजपा व आरएसएस के लोग कह रहे हैं कि अयोध्या में मंदिर जरूर बनाएंगे। मतलब सरकार जनहित के काम छोड़कर मंदिर निर्माण के काम अगले चुनाव तक जरूर करने पर कटिबद्ध लग रही है।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव नजदीक देखकर एक बार फिर ईवीएम पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा है कि इसको लेकर जनता के मन में संदेह है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लड़ाई विचारों की है और यह संविधान से ही संभव है, लेकिन भाजपा इसकी परवाह नहीं करती। सामाजिक समानता के लिए भाजपा से खतरा है। अखिलेश गुरुवार को डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद संबोधित करते हुए कहा कि चुनावों में ईवीएम में मतदान के समय गड़बड़ी हो सकती है। कोई भी तकनीक सम्पूर्ण रूप से संतोषजनक नहीं होती। मशीन गड़बड़ होने पर आखिर उसकी मरम्मत किस बात की होती है?
उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की नीतियां और कार्यक्रम एक जैसे हैं। कांग्रेस के कामों को ही भाजपा सरकार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी साथियों को अपनी नीति, कार्यक्रम और उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाना होगा ताकि साम्प्रदायिक व लोकतंत्र से खिलवाड़ करने वाली ताकतों को करारी शिकस्त दी जा सके।
- Details
नई दिल्ली: बहराइच से भाजपा सांसद सावित्रीबाई फुले ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। सावित्रीबाई फुले कई मुद्दों को लेकर भाजपा से नाराज चल रही हैं। सावित्रीबाई फुले ने इस्तीफा देने के साथ ही भाजपा पर एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में बंटवारे की साजिश कर रही है। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश को मनुस्मृति से चलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा दलित, पिछड़ा व मुस्लिम विरोधी है और आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है। सावित्री बाई ने भाजपा पर देश के संविधान को बदलने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।
एक दिन पहले ही भगवान हनुमान के विवाद में कूदते हुए सावित्रीबाई फुले ने सीएम योगी के दावों का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि हनुमान जी दलित थे। मगर एक कदम आगे बढ़कर उन्होंने यह भी कहा कि हनुमान जी मनुवादियों के गुलाम थे। बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने मंगलवार को कहा, ‘हनुमान दलित थे और मनुवादियों के गुलाम थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- गुजरात के अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होगा एआईसीसी का अधिवेशन
- 'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
- संयुक्त किसान मोर्चा-सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत रही बेनतीजा
- यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले
- आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत बने पीएम मोदी के प्रधान सचिव-दो
- एयर इंडिया की सेवाओं पर शिवराज बोले-'बैठने के लिए मिली टूटी सीट'
- ईडी ने ‘बीबीसी इंडिया’ पर 3.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
- अमेरिका से निर्वासित पनामा पहुंचे भारतीयों के संपर्क में है दूतावास
- भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 150 गज की दूरी नो मेन्स लैंड: बीजीबी चीफ
- दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई बारिश
- चाय की खुशबू, चाय के रंग को चाय वाले से ज्यादा कौन जानेगा: मोदी
- सर्वविदित है,चुनावी वर्ष में पीएम को बिहारियों की चिंता सताएगी: तेजस्वी
- अब इधर-उधर नहीं... पीएम मोदी के नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा: नीतीश
- विश्व बैंक को विश्वास है,भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा: मोदी
- दिल्लीवासियों को नहीं देना होगा हाउस टैक्स, एमसीडी ने किया एलान
- विजेंद्र गुप्ता बने विधानसभा के स्पीकर: बीजेपी है दलित विरोधी- आतिशी
- महाकुंभ: खुले में शौच के लिए एनजीटी ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया
- दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, विपक्ष मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा
- दिल्ली विधानसभा सत्र का पहला दिन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ली शपथ
- यूपी के कानपुर में वाणिज्यिक राजधानी बनने की क्षमताएं हैं: अखिलेश
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी