- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि पांच राज्यों के चुनावों में विचारधारा के आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण हुआ है। जनता ने जता दिया है कि सांप्रदायिकता और विभाजनकारी ताकतों के लिए कोई जगह नहीं है। अहंकार और फरेब की राजनीति चलने वाली नहीं है।
अखिलेश ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि विडंबना है कि भाजपा नेतृत्व दो तरह की बातें कर रहा है। वह अपने कार्यकर्ताओं को भी बहकाने में लगा है। अपनी हार से कोई सबक सीखने के बजाय उल्टे हार से निराश न होने और 2019 के चुनाव की बात कर रहा है। लोकतंत्र में जनादेश को सम्मानजनक तरीके से बिना किसी लाग-लपेट के पूरी ईमानदारी से स्वीकार करना चाहिए। किन्तु लगता है भाजपा अपनी जनविरोधी नीतियों में बदलाव नहीं लाना चाहती हैं। जन समस्याओं से मुंह फेरने का नतीजा उसके सामने है। फिर भी भाजपा का हठी रुख रहता है तो लोकतंत्र की व्यवस्था के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो सकती है।
- Details
लखनऊ: सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों की रिटायरमेंट बढ़ाने की तैयारी है। अब 62 के बजाए 70 साल पर डॉक्टरों का रिटायरमेंट होगा है। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसे जल्द ही कैबिनेट बैठक के सामने रखा जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रस्ताव पर अमल होगा। यह घोषणा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने की। वह गुरुवार को आईआईएम रोड पर रविदास नगर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण के मौके पर मौजूद थे।
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। चयन के बाद भी डॉक्टर सरकारी अस्पतालों में कम आ रहे हैं। डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाई जा रही है। अभी 62 साल पर डॉक्टर रिटायर हो रहे हैं। इनकी रिटायरमेंट उम्र 70 साल की जा सकती है। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। कैबिनेट से प्रस्ताव पास होने के बाद ही यह लागू होगा। हालांकि जो डॉक्टर 62 वर्ष के बाद वीआरएस लेना चाहते हैं, वह वीआरएस लेकर जा सकते हैं।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिये कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिये कांग्रेस का समर्थन करती है।' मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को एक सीट मिली है। इससे पहले कल चुनाव नतीजे आने के बाद यादव ने ट्वीट किया था, ‘‘अबकी बार खो दी सरकार।’’
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं जो बहुमत के आंकड़े (116) से दो कम हैं। यहां मायावती की बहुजन समाज पार्टी को दो सीटें और समाजवादी पार्टी को एक सीट मिली है। इन दोनों की ओर से समर्थन की घोषणा के साथ ही प्रदेश में 15 साल बाद कांग्रेस के सत्ता में लौटने का रास्ता साफ हो गया है।
- Details
गोरखपुर: स्थानीय अदालत के निर्देश के लगभग दस दिन बाद पुलिस ने सोमवार को भाजपा सांसद कमलेश पासवान, उनके कारोबारी मित्र सतीश नंगलिया और चार अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। जिला अदालत ने 29 नवंबर को कैंट पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। मामला शापिंग काम्प्लेक्स बलदेव प्लाजा के लिए भूमि आवंटन में फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करने से संबंधित है।
गोलघर बाजार के निवासी नरेन्द्र प्रताप ने दावा किया था कि वह दो एकड़ भूखंड का असल स्वामी है। कैण्ट थाना प्रभारी रवि राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। संपर्क करने पर सांसद ने धोखाधड़ी के किसी मामले में शामिल होने से साफ इंकार किया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- गुजरात के अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होगा एआईसीसी का अधिवेशन
- 'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
- संयुक्त किसान मोर्चा-सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत रही बेनतीजा
- यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले
- आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत बने पीएम मोदी के प्रधान सचिव-दो
- एयर इंडिया की सेवाओं पर शिवराज बोले-'बैठने के लिए मिली टूटी सीट'
- ईडी ने ‘बीबीसी इंडिया’ पर 3.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
- अमेरिका से निर्वासित पनामा पहुंचे भारतीयों के संपर्क में है दूतावास
- भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 150 गज की दूरी नो मेन्स लैंड: बीजीबी चीफ
- दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई बारिश
- चाय की खुशबू, चाय के रंग को चाय वाले से ज्यादा कौन जानेगा: मोदी
- सर्वविदित है,चुनावी वर्ष में पीएम को बिहारियों की चिंता सताएगी: तेजस्वी
- अब इधर-उधर नहीं... पीएम मोदी के नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा: नीतीश
- विश्व बैंक को विश्वास है,भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा: मोदी
- दिल्लीवासियों को नहीं देना होगा हाउस टैक्स, एमसीडी ने किया एलान
- विजेंद्र गुप्ता बने विधानसभा के स्पीकर: बीजेपी है दलित विरोधी- आतिशी
- महाकुंभ: खुले में शौच के लिए एनजीटी ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया
- दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, विपक्ष मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा
- दिल्ली विधानसभा सत्र का पहला दिन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ली शपथ
- यूपी के कानपुर में वाणिज्यिक राजधानी बनने की क्षमताएं हैं: अखिलेश
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी