ताज़ा खबरें
तेलंगाना: 45 घंटे बाद भी सुरंग में फंसी हैं आठ मजदूरों की जिंदगियां
पाकिस्तान को दुबई में भारत ने खूब धोया, ले लिया 8 साल पुराना बदला
'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष बन गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव सदन में रखा। जिसके बाद विजेंद्र को स्पीकर चुना गया। इसके बाद विजेंद्र गुप्ता, सीएम रेखा गुप्ता और विपक्ष की नेता आतिशी उनके साथ प्रेटेम स्पीकर के पास पहुंचे। उसके बाद विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा स्पीकर का आसन ग्रहण किया।

बीजेपी ने दिया दलित विरोधी मानसिकता का सबूत: आतिशी

दिल्ली की पूर्व सीएम और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की दलित विरोधी मानसिकता जगजाहिर है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट पर लिखा, आज उसकी दलित विरोधी मानसिकता का सबूत पेश हुआ है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के हर दफ्तर में बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की फोटो लगाई थी। जब से भाजपा सत्ता में आई है, भाजपा ने मुख्यमंत्री कार्यालय से ये दोनों फोटो हटा दिए हैं। इससे पता चलता है कि भाजपा दलित विरोधी, सिख विरोधी पार्टी है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात करने पर आप नेता और विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि आज हम सत्र के दौरान मुख्यमंत्री से मिलने गए और हमने उनसे कहा कि जो पहली कैबिनेट का वादा था मोदी जी ने जो गारंटी दी थी वो वादा तो टूट गया है। 8 मार्च को हम उम्मीद करते हैं कि पहली किश्त महिला सम्मान योजना की 2500 रुपए दिल्ली की हर महिला के खाते में जरूर जाए। तो हम सभी इसका इंतजार कर रहे हैं।

सभी विधायकों ने ली सदन में शपथ

दिल्ली विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर अरविंद सिंह लवली ने सभी विधायकों को विधानसभा की सदस्यता दिलाई। सीएम रेखा गुप्ता से लेकर सभी भाजपा, आप और कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। सदन की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित हो गई है।

10 सालों दिल्ली का बजट बढ़ा: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता के लिए आप लगभग 2.5 गुना बजट बढ़ाकर गई है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में काम भी हुआ है और बजट भी बढ़ा है। 10 सालों में दिल्ली का बजट 32 हजार करोड़ से 77 हजार करोड़ पहुंचा है।

दिल्ली का गौरव वापस आएगा: सतीश उपाध्याय

दिल्ली विधानसभा सत्र पर भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा को चुनाव में बड़ी जीत मिली। आज हम लोकतंत्र के इस मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं। यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है कि 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला है। देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो मार्गदर्शन पूरे देश को मिल रहा है, वह दिल्ली को भी मिलेगा और दिल्ली का गौरव वापस आएगा।

दिल्ली विधानसभा में 25 फरवरी को काफी समय से लंबित कैग की 14 रिपोर्ट पेश की जाएंगी। सत्र 27 फरवरी तक चलेगा। जिसमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यवाही स्थगित रहेगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख