ताज़ा खबरें
कन्नड़-मराठी विवाद: कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बस सेवाएं निलंबित
किसान संगठन और सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत भी रही बेनतीजा
यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले
अपने काम में असफल बदलते हैं लक्ष्य की समय-सीमा: अखिलेश यादव
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मंत्री कुलदीप धालीवाल का छीना विभाग
एयर इंडिया की सेवाओं पर शिवराज बोले-'बैठने के लिए मिली टूटी सीट'
फराह खान पर धार्मिक भावनाओं के अपमान का आरोप, एफआईआर दर्ज

बंगलुरू: क्रांति गौड़ और ग्रेस हैरिस की घातक गेंदबाजी की बदौलत यूपी वॉरियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 33 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में पहली जीत दर्ज की। शनिवार को बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने चिनेले हेनरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.3 ओवर में 144 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। इस तरह दीप्ति शर्मा की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स से पिछली हार का बदला ले लिया।

दिल्ली को नहीं मिला बल्लेबाजों का साथ

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उन्होंने पहला झटका पांचवें ओवर में 26 रन के स्कोर पर लगा। कप्तान मेग लैनिंग को क्रांति गौड़ ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ पांच रन बना सकीं। वहीं, सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 24 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। दिल्ली की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 56 रनों की पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाया।

इसके अलावा मारिजन कप ने नौ, एनाबेल सदरलैंड ने पांच, जेस जोनासन ने पांच, साराह ब्रायस ने पांच, निकी प्रसाद ने 18 और शिखा पांडे ने 15* रन बनाए। वहीं, अरुंधति रेड्डी और मिन्नू मणि खाता भी नहीं खोल सकीं। यूपी के लिए क्रांति गौड़ और ग्रेस हैरिस के अलावा चिनेले हेनरी और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

यूपी के लिए संकटमोचक साबित हुईं हेनरी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वेस्टइंडीज की चिनेले हेनरी ने 23 गेंद में आठ छक्कों और दो चौकों की मदद से 62 रन बनाए। एक समय पर यूपी के छह विकेट 14 ओवर में 91 रन पर गिर चुके थे। वेस्टइंडीज की दाहिने हाथ की बल्लेबाज हेनरी ने अरुंधति रेड्डी को 19वें ओवर में तीन छक्के लगाकर 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने गुजरात जायंट्स की सोफिया डंकली के रिकॉर्ड की बराबरी की जिन्होंने 2023 सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ यह कारनामा किया था। आठवें नंबर पर उतरी हेनरी की इस पारी के दम पर यूपी ने दमदार स्कोर बनाया जबकि उसके विशेषज्ञ बल्लेबाज कुछ कर पाने में नाकाम रहे थे।

दिल्ली के गेंदबाजों ने यूपी के छह विकेट 89 रन पर निकाल दिए थे। यूपी के लिए किरण नवगिरे ने 20 गेंद में 17 रन बनाए। इससे पहले मारिजन कप ने वृंदा दिनेश (चार) को सस्ते में आउट किया। जेस जोनासेन ने दीप्ति शर्मा (13) और ताहलिया मैक्ग्रा (24) के विकेट लिए जबकि काप ने 13वें ओवर में ग्रेस हैरिस (दो) को पवेलियन भेजा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

यूपी वारियर्स: किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, दीप्ति शर्मा (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा, श्वेता सहरावत, ग्रेस हैरिस, चिनेले हेनरी, सोफी एक्लेस्टोन, उमा छेत्री (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, साइमा ठाकोर।

दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजान कप, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख