ताज़ा खबरें
एनईपी पर संसद में हंगामा: सीएम स्टालिन का धर्मेंद्र प्रधान पर पलटवार
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बिलावर हत्याकांड गुलमर्ग फैशन शो पर हंगामा

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस की और प्रदेश में पुलिस के रवैये को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस अराजकता फैला रही है। धर्म विशेष के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बिजनौर में दो लड़कों की हत्या की गई। दूध लेने गए बच्चे को पुलिस ने गोली मारी। सुलेमान नाम के लड़के को पुलिस उठाकर ले गई। उसका शव मिला है। पुलिस ने सुलेमान के परिजनों को धमकाया कि अगर आवाज उठाई को गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर देंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि इसी तरह पूर्व आईपीएस अफसर एसआर दारापुरी को भी घर से उठाया गया। उन्होंने फेसबुक पर सिर्फ एक पोस्ट डाली थी और लोगों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने प्रदेश में अब तक 5500 लोगों को डिटेन किया है और करीब 1100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने भगवा रंग धारण किया है। उन्हें इसका महत्व समझना चाहिए। भगवा उनका निजी रंग नहीं है बल्कि भारत की परंपरा का प्रतीक है। हमारी परंपरा में बदला या हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की मौलाना आजाद कॉलोनी बेहटा हाजीपुर में एक घर के अंदर शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह लोगों की आग में झुलसने के चलते मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उत्तरांचल विहार कॉलोनी में शार्ट सर्किट के कारण घर में रखा फ्रिज अथवा बैटरी इनवर्टर फटने से आग लग गई जिसमें ताई परवीन (40 उम्र) के साथ सो रहे 5 बच्चों की जलने से मौत हो गई।

आग लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और ताई सहित पांचों बच्चे मौत का शिकार हो गए। यह परिवार मूल रूप से बागपत जनपद के जानी गांव का रहने वाला है तथागत कई वर्षों से लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र उत्तरांचल विहार कॉलोनी में अपने 100 वर्ग गज के मकान में रहता है। पांचों बच्चों के पिता का नाम आसिफ अली बताया जा रहा है वह मकान की प्रथम मंजिल पर रहता था, जबकि भूतल पर उसका बड़ा भाई युसूफ अपनी पत्नी परवीन के साथ रह रहा था।

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जिस स्कूटी पर बगैर हेलमेट लगाए बैठी थीं, उसका 6100 रुपए का चालान कटा है। शनिवार को प्रियंका लखनऊ में थीं। जब वे पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने उनके घर जा रही थीं, तब कथित तौर पर पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद प्रियंका गांधी पार्टी के कार्यकर्ता की स्कूटी पर बैठकर एसआर दारापुरी के घर पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका गांधी और स्कूटी चला रहे शख्स ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी कारण गाड़ी के मालिक का 6100 रुपए का चालान कटा है। लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने ये चालान काटा है।

दरअसल शनिवार को कांग्रेस पार्टी का 135वां स्थापना दिवस था। इस दिन पार्टी ने कई कार्यक्रम आयोजन किए थे। इसी सिलसिले में प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची थीं। कार्यक्रम के बाद वे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने जा रही थीं। तभी उत्तर प्रदेश पुलिस ने कथित तौर पर उनसे बदसलूकी की और उन्हें जाने से रोक दिया।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को देश के गरीबों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ करार देते हुए कहा कि वह एनपीआर के लिये कोई फार्म नहीं भरेंगे। अखिलेश ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा 'चाहे एनआरसी हो या एनपीआर, यह हर गरीब, हर अल्पसंख्यक और हर मुस्लिम के खिलाफ है।' उन्होंने सभाकक्ष में बैठे सपा के छात्र नेताओं से मुखातिब होते हुए कहा 'सवाल यह है कि हमें एनपीआर चाहिये या रोजगार? अगर जरूरत पड़ी तो मैं पहला व्यक्ति होउंगा जो कोई फार्म नहीं भरेगा। आप साथ देंगे कि नहीं। नहीं भरते हैं तो हम और आप सब निकाल दिये जाएंगे। हम तो नहीं भरेंगे, बताओ आप भरोगे?'

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो पुलिसकर्मी नये नागरिकता कानून और एनआरसी का विरोध करने वाले लोगों पर लाठियां चला रहे हैं, उन्हें बताया जाना चाहिये कि उनसे भी उनके माता-पिता का प्रमाणपत्र मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय लोग ऐसे लोगों से भारत बचाएं जो संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख