- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में किसानों, नौजवानों और गरीबों के साथ एक भी वादा नहीं निभाया है। पूरे समय वे झूठ और भ्रम के सहारे अपनी राजनीति चलाती रही हैं और आज भी वही हालात हैं। भाजपा नेता तो लोकलुभावन बातें करने के मास्टर हैं। उनका ताजा बयान है कि युवा अराजकता को नापसंद करते हैं। हकीकत यह है कि भाजपा सरकार ही अराजकता को आमंत्रित करती है। अव्यवस्था फैलाना उसका एजेण्डा है।
उन्होंने कहा, देश भर में नोटबंदी, जीएसटी के बाद एनआरसी, सीएए, एनपीआर जैसे कदमों से देश में अव्यवस्था हिंसा और अराजकता ही बढ़ी है। इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। इसके विरोध में समाजवादी पार्टी ‘‘नागरिकता सत्याग्रह‘‘ करेगी। दक्षिण अफ्रीका में 1895 ई0 में इमीग्रेशन लाॅ संशोधन बिल में भी तमाम प्रतिबंध थे जिसे ‘‘खूनी कानून‘‘ बताते हुए गांधीजी ने इसके खिलाफ सत्याग्रह ‘पैसिव रेजिस्टेंस‘ का अभियान छेड़ दिया था। गांधीजी ने 11 सितम्बर 1906 को दक्षिण अफ्रीका के शहर नटाल के नाट्य सभागार में आयोजित एक सभा में कहा था ‘मर जाना किन्तु कानून के सामने सिर न झुकाना।‘
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि संतों की साधना व्यर्थ नहीं जाती है और अब अयोध्या में जल्द ही भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा, ''पूज्य संतों की साधना व्यर्थ नहीं जाती है। संतों की 500 वर्षों की साधना के बाद श्रीराम जन्मभूमि का फैसला आया है और अब अयोध्या में शीघ्र ही भव्य राम मंदिर बनेगा।''
योगी ने विश्वविद्यालयों में तैत्तिरीय उपनिषद की शिक्षा को आत्मसात किये जाने पर बल देते हुए कहा कि अगर संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे छात्रों ने उपनिषदों को खुद में उतारा होता तो वे हिंसा न करते। मुख्यमंत्री ने कहा, ''मौसम खराब होने के कारण केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाये, लेकिन उन्होंने अपनी ओर से शुभकामनाएं देने के लिए कहा है, इसलिए मैं गृहमंत्री की तरफ से भी आपको शुभकामनाएं देता हूं।
- Details
लखनऊ: मोहनलालगंज के सांसद और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर ने लखनऊ की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने रविवार शाम किए गए ट्वीट में आरोप लगाया कि पुलिस के नकारात्मक रवैये के चलते लखनऊ में अपराधी निरंकुश हो चुके हैं। हत्या और लूट का सिलसिला बदस्तूर जारी है। लोगों ने ट्विटर पर उनका समर्थन करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। एक अन्य ट्वीट में सांसद ने कहा, सीतापुर जिले में ज्यादातर थानेदारों की मनमानी के चलते आम लोग परेशान हो रहे हैं। इन लोगों ने सरकार को बदनाम करने का ठेका उठा रखा है।
उन्होंने कहा कि अगर पुलिस का कामकाज वसूली पर आधारित है तो पुलिस का भय स्वाभाविक तौर पर खत्म होगा। यह पहली बार नहीं है जब कौशल किशोर ने पुलिस पर निशाना साधा हो इससे पहले वो सितंबर में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए चुके हैं। भाजपा सांसद का यह गुस्सा उस घटना पर जाहिर हुआ जिसमें दस रुपये के विवाद को लेकर एक मछली व्यापारी की खुलेआम हत्या कर दी गई थी।
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'भगवा वस्त्र' पर टिप्पणी करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि राजनीति के लिये धर्मों की लड़ाई न शुरू की जाए। उपमुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी के बयान के बाद बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सीएम ने धर्म को धारण किया है। हिन्दू धर्म किसी का अहित करना नहीं सिखाता। हिन्दू धर्म में किसी अन्य धर्म के अपमान की बात ही नहीं है। इतना विशाल हिन्दू धर्म है यह, उसको आप कह रहे हैं कि धारण करने वाला व्यक्ति ऐसा काम कर रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आप अपनी राजनीति में आकर धर्मों की लड़ाई को प्रारम्भ कर रही हैं। कृपया ऐसा न करें। यह हिन्दू और मुसलमान का प्रश्न नहीं है। यह भारत के भविष्य और राष्ट्रीय एकता का सवाल है। उपमुख्यमंत्री ने एक सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री ने 'बदले में' शब्द का प्रयोग किया था मगर उनका मतलब हिंसा में तोड़ी गयी सरकारी सम्पत्ति के बदले में उसके दोषियों की सम्पत्ति बेचकर भरपाई करने से था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे, इस पर चर्चा होनी चाहिए: राहुल गांधी
- यदि ट्रंप की बात सही है, तो भारतीय अर्थव्यवस्था कुचल जाएगी: कांग्रेस
- रमजान में मुसलमानों की छुट्टी पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार
- वन कानून पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश है केंद्र सरकार को फटकार: कांग्रेस
- 'पर्यावरण निधि' के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड से मांगा जवाब
- पीएम की बात सच हुई, महिलाएं गहने गिरवी रखने को मजबूर: खड़गे
- किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते: कोर्ट
- चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों के मुद्दों को प्रक्रिया से हल करें: सीईसी
- डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
- हिंदी को लेकर पहले भी खिंच चुकीं हैं उत्तर और दक्षिण के बीच तलवारें
- एनईपी पर संसद में हंगामा: सीएम स्टालिन का धर्मेंद्र प्रधान पर पलटवार
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बिलावर हत्याकांड और फैशन शो पर हंगामा
- पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे के 14 ठिकानों पर ईडी के छापे
- तेलंगाना सुरंग हादसा: 16 दिन बाद टनल से एक व्यक्ति का शव मिला
- नीतीश कुमार से गठबंधन पर तेजस्वी बोले-कोई प्रस्ताव नहीं दिया जाएगा
- हजारीबाग में डीजीएम की हत्या, एनटीपीसी कर्मियों ने बंद किया काम
- तेजस्वी ने की 'बेटी योजना' की घोषणा, सरकार बदलने का भी आह्वान
- खड़गे ने मोदी पर 11 साल में ‘11 बड़े झूठ बोलने’ का आरोप लगाया
- पंजाब के लुधियाना में गिरी बहुमंजिला इमारत, कई लोग मलबे में फंसे
- "गुजरात में हीरा, कपड़ा और सिरेमिक उद्योग खस्ताहाल": राहुल गांधी
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य