ताज़ा खबरें
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बिलावर हत्याकांड गुलमर्ग फैशन शो पर हंगामा
तेलंगाना सुरंग हादसा: 16 दिन बाद टनल से एक व्यक्ति का शव मिला
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, चार विकेट से न्यूजीलैंड को दी शिकस्त

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम एकता से डरी हुई है। जनता पर अपराधी होने का आरोप लगा रही है। सरकार की बदला लो और ठोको नीति के चलते ही प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। सत्ता में बैठे लोगों की भाषा के कारण नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में लोगों की जानें गई हैं। अखिलेश बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में सपा तथा निषाद संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सीएएए, एनपीआर और एनआरसी संविधान के विरुद्ध हैं। इनके खिलाफ प्रदर्शन में जिनकी मौत हुई हैं, उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी जा रही हैं। मृतकों के परिवारीजनों से विपक्षी नेताओं को मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पुलिस की गोली से मारे गए लोगों के आश्रितों को भाजपा सरकार मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनने पर 2007 में गोरखपुर के दंगे के नुकसान की भी भरपाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है। जिसके साथ अन्याय होगा, सपा उसके साथ खड़ी होगी।

लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुई हिंसा के मद्देनजर शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। विभिन्न जिलों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सीएए के खिलाफ आज यानी शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन की आशंकाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश की पुलिस ने 21 जिलों में इंटरनेट पर रोक लगा दी है।

हिंसा करने वालों को नहीं बख्शेंगे: डीजीपी

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि राज्य के 21 जिलों में इंटरनेट को सस्पेंड कर दिया गया है और हालात के मुताबिक ही बहाल किया जाएगा। सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है और हमने रणनीतिक तौर पर पुलिस बलों की तैनाती की है। मामलों की जांच के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। 21 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। स्थिति की मांग को देखते हुए दोबारा बहाल करेंगे। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई हिंसक घटनाओं पर उन्होंने कहा कि हम किसी बेकसूर को नहीं पकड़ रहे हैं और हिंसा में जो लोग भी शामिल थे, हम किसी को बख्शेंगे भी नहीं। यही वजह है कि हमने कई संगठनों से जुड़े एक्टिव मेंबर्स को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अब वह अपनी पार्टी बनाएंगी। इस्तीफा देने के बाद सावित्री बाई ने कहा कि वह खुद की पार्टी बनाकर उत्तर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देंगी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी आवाज पार्टी में नहीं सुनी जा रही है, इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है। सावित्री ने कहा कि वह नई पार्टी बनाएंगी और दलितों की आवाज उठाएंगी। नई पार्टी का एलान वह लखनऊ में 19 जनवरी को कर सकती हैं।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेशभर में प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ प्रचार अभियान में सक्रिय रहीं सावित्री ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सावित्री बाई 2014 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बहराइच से चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। बाद में पार्टी से किसी मुद्दे पर विवाद होने के चलते उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ने वाली सावित्री ने 2 मार्च, 2019 को कांग्रेस की सदस्यता ली थी।

लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध के मद्देनजर पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है। जुमे की नमाज को देखते हुए प्रदेश के नौ जिलों में इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया गया है। इन जिलों में गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फनगर, बागपत, शामली, आगरा और फिरोजाबाद हैं। ये इलाके शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में रहेंगे। विगत 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद इन जिलों में जमकर उपद्रव हुआ था। उपद्रवियों ने पुलिस की कई चौकियां फूंक दी थी। इस हिंसा में कई लोगों की मौत भी हुई थी।

पुलिस ने किया पैदल मार्च

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध पर बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के मद्देनजर गुरुवार को पुलिस ने जगह जगह पैदल मार्च किया गया। जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। धारा 144 लागू है तथा इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है, तो स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। किसी भी तरह के प्रदर्शन, जुलूस और रैली पर पूरी तरह पाबंदी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख