ताज़ा खबरें
तेलंगाना सुरंग हादसा: 16 दिन बाद टनल से एक व्यक्ति का शव मिला
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, चार विकेट से न्यूजीलैंड को दी शिकस्त

फिरोजाबाद: उन्नाव कांड को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर है। यहां राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। फिरोजाबाद में शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में आए सपा नेता रामगोपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्नाव की घटना पर पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई। मैंने सदन में भी इस विषय पर कहा था कि दुष्कर्म पीड़िता 90 प्रतिशत जल चुकी है, उसका जिंदा रहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता है।  प्रदेश की व्यवस्था बिल्कुल लचर है। उन्नाव घटना के जो आरोपी हैं उन पर भी वैसी कार्रवाई नहीं हो सकती है जो हैदराबाद में हुई है।

'संविधान के हिसाब से नहीं चल रहा शासन'

रामगोपाल यादव ने कहा कि यूपी के हालात काफी खराब हैं। यहां संविधान के हिसाब से शासन नहीं चल रहा है। धारा 356 इसी लिए बनाई गई है कि यदि संविधान के अनुसार कोई राज सरकार नहीं चलती है तो उसको बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ ने उन्‍नाव दुष्‍कर्म पीडि़ता की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्‍होंने कहा कि पीडि़ता की मृत्‍यु से उन्‍हें गहरा आघात लगा है। इस पूरे प्रकरण को बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण करार देते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि राज्‍य सरकार इस मामले को फास्‍ट-ट्रैक अदालत में ले जाएगी और दोषियों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करेगी। मुख्‍यमंत्री ने मंत्री कमला रानी वरूण और स्‍वामी प्रसाद मौर्य को भी उन्‍नाव में पीडि़ता के गांव जल्‍द से जल्‍द पहुंचने और उसके परिवार के सदस्‍यों से मिलने का निर्देश दिया। इस बीच, दुष्‍कर्म पीडि़ता की मृत्‍यु पर विपक्षी दलों ने राज्‍य सरकार की तीव्र आलोचना की है।

गौरतलब है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बलात्कार पीड़िता को गुरुवार तड़के उसके बलात्कार के आरोपियों सहित पांच लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी युवती को एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया था और वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया था।

लखनऊ: उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद देशभर में गुस्से का माहौल है। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद योगी सरकार ने परिवार को मुआवजे का एलान किया है। उन्नाव में बलात्कार पीड़िता के परिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बलात्कार पीड़िता को गुरुवार तड़के उसके बलात्कार के आरोपियों सहित पांच लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी युवती को एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया था और वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया था।

राज्य मंत्री कमल रानी वरुण ने कहा कि उन्नाव रेप पीड़िता के परिवार को वित्तीय मदद के तौर पर 25 लाख रुपये का चेक जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिया जाएगा। परिवार की मांग के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक घर भी मुहैया कराया जाएगा।

लखनऊ: आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता ने शुक्रवार देर रात यहां सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि पर आक्रोश जताने के लिए अखिलेश यादव 11 बजे विधानभवन के सामने पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ धरने पर बैठ गए। इससे पहले उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दुष्कर्म पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। अखिलेश के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं का विधानभवन पहुंचना शुरू हो गया। सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित नहीं है। सपा पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगी।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा उन्नाव की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि उन्नाव की बेटी जिंदा रहना चाहती थी, लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बाद भी वह नहीं बची। भाजपा सरकार में यह पहली घटना नहीं है। भाजपा  सरकार में बेटियां न्याय मांग रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियों के खिलाफ अपराध बढ़ा है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कानून व्यवस्था ठीक होने का दावा करती है। राज्य सरकार एक बेटी की जान नहीं बचा पाई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख