ताज़ा खबरें
तेलंगाना सुरंग हादसा: 16 दिन बाद टनल से एक व्यक्ति का शव मिला
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, चार विकेट से न्यूजीलैंड को दी शिकस्त

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है। हर दिन बलात्कार और यौन हिंसा के मामले दर्ज हो रहे हैं। नाबालिग बच्चियां भी इस क्रूरता की शिकार हो रही हैं। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने सोमवार को जारी एक बयान में कहा है कि हालत दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के कथित प्रचारक सत्ता में रहते हुए भी अमानवीय घटनाओं पर रोक लगाने में विफल हैं। अभियोजन पक्ष तो और भी कमजोर है जिसका अपराधी फायदा उठाते हैं। इसमें सत्ता पक्ष की नीतियां भी दोषी हैं। समाजवादी सरकार में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए 1090 योजना शुरू की गई थी। इस व्यवस्था को भाजपा सरकार ने शिथिल कर दिया है।

सपा अध्यक्ष ने कहा है कि मैनपुरी नवोदय विद्यालय में छात्रा की संदिग्ध मौत दो महीने पहले हुई लेकिन जांच में लेट-लतीफी हुई। सीतापुर में मछेरहटा के एक गांव में किशोरी से बंधक बनाकर दुराचार किया गया। प्रदेश के तमाम जिलों से ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं। ये ताजा घटनाएं हैं जो दिल दहलाती हैं। दिल्ली के निर्भया कांड से लेकर हैदराबाद के प्रियंका कांड तक सरकारों का संवेदनहीन रवैया ही सामने आता है।

गाजियाबाद: नोएडा प्राधिकरण टेंडर घोटाले के आरोपी पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह साढ़े तीन साल बाद सोमवार को डासना जेल से रिहा हो गए। यादव सिंह को बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी, जिसके बाद सीबीआई कोर्ट ने पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके व दो जमानती पेश करने के बाद यादव सिंह का रिहाई परवाना जारी कर दिया। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद डासना जिला कारागार से शाम चार बजे उन्हें रिहा कर दिया गया।

गौरतलब है कि 2001 से 2007 केबीच नोएडा प्राधिकरण में अंडर ग्राउंड केबल डालने का करोड़ों का कार्य कराया गया था। उक्त कार्य में गड़बड़ी व नियमों को दरकिनार करने के आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। शासन द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई। इसके बाद सीबीआई ने मामले की जांच की थी। जांच में सामने आया कि कार्य पूरा होने के बाद नजदीकियों व चहेती कंपनियों को कार्य का टेंडर दिया गया।

कानपुर: राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने शनिवार को कहा कि भारत में परिवर्तन लाने में प्रौद्योगिकी ने बहुत बड़ी भूमिका निभायी है। कोविन्द ने प्रौद्योगिकी को सामाजिक बदलाव का सबसे बड़ा कारक बताते हुए कहा कि आजादी के समय गरीब राष्ट्र रहा भारत अब दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। इसका श्रेय प्रौद्योगिकी को जाता है। उन्होंने यहां एक निजी कॉलेज के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य 2024-25 तक भारत को पांच हजार अरब डालर वाली अर्थव्यवस्था बनाना है और प्रौद्योगिकी इसमें भूमिका निभाएगी।

कोविन्द ने कहा कि प्रौद्योगिकी ने समाज के हाशिये पर चले गये लोगों का जीवन बेहतर बनाया है लेकिन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति के बारे में बात करते समय मानवता पर इसके पड़ने वाले प्रभावों पर भी विचार करना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम दशकों से अनगिनत दिव्यांगों के लिए उपकरण बना रहा है और उसका ध्यान लगातार प्रौद्योगिकी उन्नयन पर भी रहा है। इसके बाद राष्ट्रपति ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों के एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया।

लखनऊ: गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि अपराधिक प्रक्रिया सहिंता और भारतीय दंड संहिता के साथ शस्‍त्र कानून और नारकोटिक्‍स कानून में बड़ा बदलाव समय की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि इन कानूनों को ब्रिटिश राज में भारतीयों पर शासन करने के लिए बनाया गया था जिन्‍हें सरकार पूरी तरह बदलने जा रही है। उन्‍होंने बदलाव के लिए सभी श्रेणी के पुलिसकर्मियों से सुझाव मांगे। लखनऊ में 47वें अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान सम्‍मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने पुलिस जवानों की प्रशंसा की।

उन्‍होंने कहा कि पुलिस बल के बारे में आम लोगों की धारणा में परिवर्तन होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि देश की आर्थिक सुरक्षा के लिए अब तक 35 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने अपना बलिदान दिया है। उन्‍होंने कहा कि हमारे जवान शून्‍य से 43 डिग्री नीचे तापमान से लेकर 43 डिग्री तापमान जैसी कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं। उत्‍तर प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए अमित शाह ने कहा कि योगी सरकार ने कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति में बड़ा सुधार किया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख