- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि खुद को महात्मा गांधी का अनुयायी बताने वाले इस दल के लोग दरअसल बापू के नाम पर केवल राजनीति कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने गांधी जयंती पर लखनऊ के जीपीओ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि भाजपा की विचारधारा वाले लोग कभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताये रास्ते पर नहीं चले और ना ही कभी सत्य का मार्ग अपनाया। जिस पार्टी के लोग हिंसा में विश्वास करते हैं वे आज राष्ट्रपिता की जयन्ती मना रहे हैं? सपा ने महात्मा गांधी की सत्य, अहिंसा और सौहार्द की विचारधारा के प्रचार के लिये बापू के पसंदीदा भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया था।
उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके लोग महात्मा गांधी के बताये सिद्धांतों से कोसों दूर हैं। लेकिन वे गांधी, लोहिया, भीमराव आम्बेडकर और विवेकानंद के रास्ते पर चलने की बात करते हैं। भाजपा सिर्फ अपनी राजनीति करने और अपने गलत कार्यों को छुपाने के लिए इन महान विभूतियों का इस्तेमाल कर रही है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने महात्मा गांधी के योगदान की चर्चा की।
- Details
लखनऊ: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में पद यात्रा की। पदयात्रा के लिए कांग्रेसी सुबह से ही प्रियंका का इंतजार कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम था। पदयात्रा शहीद स्मारक पर शुरू हुई और हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर खत्म हुई।
इस दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पहले उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मार्ग पर चलना चाहिये बाद में उनके बारे में बात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था और भाजपा पहले सत्य के पथ पर चले फिर गांधी जी की बात करे। प्रियंका ने यात्रा शुरू होने से पहले पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस महिलाओं के हक में आवाज उठाती रहेगी। दरअसल, वह उन्नाव और शाहजहांपुर यौन शोषण मामले की पीड़िताओं के समर्थन में भी लखनऊ की सड़कों पर उतरी हैं।
- Details
आगरा: एक चीनी पर्यटक को ताजमहल के ऊपर ड्रोन उड़ाते हुए पकड़ लिया गया और लिखित में माफीनामा सौंपे जाने के बाद ही पुलिस ने उसे रिहा किया। सूत्रों ने बताया कि ताजमहल के ऊपर ड्रोन उड़ता देख सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, तुरंत ही पुलिस ने ड्रोन उड़ाने वाले चीनी पर्यटक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की गई। इस संबंध में ताजमहल की सुरक्षा मामलों के प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि पर्यटक की मंगलवार को चूंकि दो बजे की फ्लाइट थी। इसी कारण उससे माफीनामा लिखवाकर और हिदायत देकर छोड़ दिया गया है लेकिन उसके ड्रोन, कंट्रोलर और चिप को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की सुबह चीनी पर्यटक मेहताब बाग की झाड़ियों में छिपकर ड्रोन उड़ा रहा था। तभी ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों की नजर ड्रोन पर पड़ गई। तुरंत ताजमहल की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को सूचना दी गई। ताजमहल के ऊपर ड्रोन उड़ाए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ताजमहल की सुरक्षा में तैनात कर्मी मेहताब बाग पहुंचे।
- Details
अलीगढ़: अलीगढ़ की इगलास सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में रालोद-सपा गठबंधन की उम्मीदवार सुमन दिवाकर का नामांकन चुनाव अधिकारी ने रद्द कर दिया है। इसके बाद उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। चुनाव अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि दिवाकर निर्धारित समय में अपना जाति प्रमाण पत्र और फॉर्म-बी जमा नहीं कर पाईं, इसलिए उनका नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। वहीं, दिवाकर ने कहा कि वह चुनाव अधिकारी के कार्यालय में सोमवार को ढाई बजे अपने सभी कागजों के साथ पहुंच गयी थीं। उनसे कहा गया कि वह बाहर इंतजार करें।
उन्होंने कहा कि संदेह होने पर वह दो बजकर पचास मिनट पर कार्यालय के अंदर घुस गईं जबकि नामांकन का अंतिम समय तीन बजे था। दिवाकर ने कहा कि उनके साथ जो व्यक्ति 'फॉर्म-बी' लिए हुए मौजूद था, उसे साजिशन 3 बजे तक कार्यालय में नहीं घुसने दिया गया। उनका नामांकन न होने पाए, इसलिए साजिश की गई। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने कहा कि इस तरह की जोड़-तोड़ करना देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरे का संकेत है। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- 'पर्यावरण निधि' के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड से मांगा जवाब
- पीएम की बात सच हुई, महिलाएं गहने गिरवी रखने को मजबूर: खड़गे
- किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते: कोर्ट
- चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों के मुद्दों को प्रक्रिया से हल करें: सीईसी
- डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
- हिंदी को लेकर पहले भी खिंच चुकीं हैं उत्तर और दक्षिण के बीच तलवारें
- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना से 455 करोड़ रुपये हुए गायब: खड़गे
- केवल कानून बनाने से ऐसे अपराधों को रोका नहीं जा सकता: चंद्रचूड़
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- 'पर्यावरण निधि' के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड से मांगा जवाब
- चंडीगढ़ नहीं पहुंच पाए किसान,सूबे में जगह-जगह किसानों ने दिया धरना
- अबू आजमी को एकबार यूपी भेज दो, उपचार हम कर देंगे: सीएम योगी
- किसानों का प्रदर्शन आज, चंडीगढ़ के 18 एंट्री पॉइंट सील, जवान तैनात
- बकाया नहीं दिया तो झारखंड से कोयला-खनिज नहीं जाने देंगे: मुख्यमंत्री
- गुजरात में दो साल में 286 शेर और 456 तेंदुओं की हुई मौत: वन मंत्री
- चमोली डीएम ने हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच का दिया आदेश
- मोदी ने वनतारा वाइल्डलाइफ का किया उद्घाटन,शावक को दूध पिलाया
- भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
- किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते: कोर्ट
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य