- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कथित रूप से अयोध्या मामले में बहुत जल्द 'बड़ी खुशखबरी' मिलने के दावे पर रविवार को सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को कैसे मालूम है कि अदालत में क्या होने वाला है? अखिलेश ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी अयोध्या मामले में जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने की बात कर रहे हैं। आखिर उन्हें कैसे पता है कि क्या होने वाला है?
उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान और देश के कानून पर कम भरोसा करती है। हमने हमेशा यही कहा कि अदालत जो फैसला लेगी उसे पूरा देश मानेगा। सवाल यह है कि एक अखबार को कैसे वो चीजें पता हैं? मुख्यमंत्री को कैसे पता है कि क्या होने वाला है? मुख्यमंत्री योगी ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में गोरखपुर के चम्पादेवी पार्क, तारामंडल में आयोजित रामकथा की शनिवार को शुरुआत करते हुए राम मंदिर मुद्दे की तरफ इशारा करते हुए कोई नाम लिए बिना कहा था कि बहुत जल्द 'बड़ी खुशखबरी' मिलने वाली है।
- Details
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राम मंदिर निर्माण कार्य का नाम लिए बिना संकेत दिए कि बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में गोरखपुर के चम्पादेवी पार्क, तारामंडल में आयोजित मोरारी बापू द्वारा राम कथा का शुभारंभ किया। योगी ने कहा कि यह गोरखपुरवासियों का सौभाग्य है कि शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शिवस्वरूप भगवान गोरक्षनाथ जी की पावन धरती पर मोरारी बापू का आगमन हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम तो हम सब की श्वास-श्वास में बसे हैं और भगवान राम के हम सभी भक्त हैं तथा भक्ति में ही शक्ति है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान राम के जीवन में प्रेरणा लेते हुए देश के निर्माण में योगदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर निर्माण कार्य का नाम लिए बिना संकेत दिया कि बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। जब जनता को अपनी जान का भरोसा न हो तो फिर कैसा विकास और किस पर विश्वास। राजनीतिक गठजोड़ में व्यस्त भाजपा देश की आर्थिक दुर्दशा का कारण बन गई है।
अखिलेश ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा है कि खेती और बाजार सब हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है। कारोबार चौपट है। कुशासन से सब परेशान हैं। एक ओर बारिश से आई तबाही में प्रदेशवासी जान गंवा रहे हैं। अपना सब कुछ खो चुके गरीब सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री पूरी सरकार समेत अपनी उपलब्धियों का बखान सुनाकर फूले नहीं समा रहे हैं। चंदौली-जौनपुर में भीषण बारिश में मकान गिरने से 4 मौंते हो गई, एक बच्चा और एक महिला घायल हो गई। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार किसी की सुध तक नहीं ली। भाजपा की राज्य सरकार ने ढाई साल बड़ी-बड़ी बातों और झूठे सपने दिखाने में ही बिता दिए।
- Details
वाराणसी: रेल निजीकरण के खिलाफ शुक्रवार को आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के नेतृत्व में लोको पायलटों और गार्ड ने कैंट स्टेशन पर विरोध मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। लखनऊ से दिल्ली के बीच आईआरसीटीसी के जरिये चली पहली तेजस ट्रेन का विरोध किया गया। इसे रेलवे के निजीकरण की दिशा में पहला कदम बताते हुए कर्मचारियों ने काला दिवस मनाया।
प्लेटफार्म नंबर पांच पर हुई सभा में एसोसिएशन के सचिव एसएस हांडा ने कहा कि तेजस के संचालन के साथ अब निजीकरण के रास्ते खुल गये हैं। इससे रेल कर्मचारियों की जरूरी सुविधाओं में कटौती तो होगी ही, युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ेगा। रेलवे में भी स्थायी नौकरियों की कमी आयेगी। एनई रेलवे के मंडल सचिव केपी यादव, सतीश कुमार सिंह, मानिक चंद, रविंद्र यादव आदि ने भी विचार रखे। प्रदर्शन में डीरेका के कर्मचारी नेता भी शामिल हुए और डीरेका के निगमीकरण के प्रस्ताव का विरोध किया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- वन कानून पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश है केंद्र सरकार को फटकार: कांग्रेस
- 'पर्यावरण निधि' के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड से मांगा जवाब
- पीएम की बात सच हुई, महिलाएं गहने गिरवी रखने को मजबूर: खड़गे
- किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते: कोर्ट
- चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों के मुद्दों को प्रक्रिया से हल करें: सीईसी
- डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
- हिंदी को लेकर पहले भी खिंच चुकीं हैं उत्तर और दक्षिण के बीच तलवारें
- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना से 455 करोड़ रुपये हुए गायब: खड़गे
- केवल कानून बनाने से ऐसे अपराधों को रोका नहीं जा सकता: चंद्रचूड़
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- 'सड़कों पर गढ्ढे, गलियों में अंधेरा है'...,: सपा विधायक ने सरकार को घेरा
- 'पर्यावरण निधि' के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड से मांगा जवाब
- चंडीगढ़ नहीं पहुंच पाए किसान,सूबे में जगह-जगह किसानों ने दिया धरना
- अबू आजमी को एकबार यूपी भेज दो, उपचार हम कर देंगे: सीएम योगी
- किसानों का प्रदर्शन आज, चंडीगढ़ के 18 एंट्री पॉइंट सील, जवान तैनात
- बकाया नहीं दिया तो झारखंड से कोयला-खनिज नहीं जाने देंगे: मुख्यमंत्री
- गुजरात में दो साल में 286 शेर और 456 तेंदुओं की हुई मौत: वन मंत्री
- चमोली डीएम ने हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच का दिया आदेश
- मोदी ने वनतारा वाइल्डलाइफ का किया उद्घाटन,शावक को दूध पिलाया
- भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य