ताज़ा खबरें
चमोली-बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा: भारी हिमस्खलन में दबे 57 मजदूर
आतिशी ने विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर अध्यक्ष को लिखा पत्र
असम चुनाव में कांग्रेस वोटर लिस्ट में बदलावों पर रखेगी पैनी नज़र
संभल की मस्जिद में अभी रंगाई पुताई नहीं होगी, हाई कोर्ट का फैसला
विधानसभा में एंट्री रोकने के मुद्दे पर आतिशी ने राष्ट्रपति से मांगा समय

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले। बैंकिंग और आईटी सेक्टर के बड़े शेयरों में गिरावट की वजह से बाजार पर दबाव बना। सुबह 10.00 बजे बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक यानी 1.34% गिरकर 73,602 पर था। निफ्टी50 भी 273 अंक यानी 1.21% की गिरावट के साथ 22,271 पर कारोबार कर रहा था।

इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.16 लाख करोड़ रुपये घटकर 385.94 लाख करोड़ रुपये रह गया। लगातार पांचवें महीने शेयर मार्केट में गिरावट आई है। 1996 के बाद यह पहला मौका है जब लगातार पांच महीने शेयर मार्केट में गिरावट आई है।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 957 अंक गिरकर 73,6662 पर है। निफ्टी50 भी 288 अंक गिरावट 22,253 पर कारोबार कर रहा है। अधिकांश एशियाई बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। एमएससीआई एशिया एक्स-जापान इंडेक्स 1.21% गिर गया।

यह गिरावट अमेरिकी बाजार में चिप निर्माता कंपनी नविदिया के शेयरों में भारी गिरावट के बाद आई है। नविदिया की कमाई रिपोर्ट पर निवेशकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण प्रौद्योगिकी शेयरों पर और दबाव आया। इससे एआई से चलने वाले शेयरों में बिकवाली हुई, जिसमें अन्य "मैग्निफिसेंट सेवन " मेगा-कैप कंपनियां भी शामिल हैं। निफ्टी आईटी इंडेक्स 3.2% गिर गया, जिसमें परसिस्टेंट सिस्टम्स, टेक महिंद्रा और मफ़ासिस शीर्ष पर रहे, जिनमें 4.5% तक की गिरावट आई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख