- Details
बदायूं: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। इस बार प्रियंका ने बदायूं जिले के सहसवान तहसील की हवालात में किसान की मौत को लेकर निशाने पर लिया है। ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रदेश सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाए और बिल वसूली के नाम पर किसानों को जेल में डाल कर प्रताड़ित किया जा रहा है। बदायूं के किसान बृजलाल के साथ घटी घटना निंदनीय है। उनके परिवार को मुआवजा मिले और किसी भी किसान को प्रताड़ित नहीं किया जाए।
बता दें कि बीते दिनों सहसवान तहसील के जरीफनगर निवासी को तहसील प्रशासन ने बिजली बिल बकाया के मामले में गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया है। 11 दिन हवालात में रहने के बाद मौत हो गई थी। हवालात में मौत से परिवार आक्रोशित है, तो वहीं ये मामला राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्टियां अपना फायदा ढूंढ रही हैं। लोकसभा चुनाव के बाद शांत हुए राजनीतिक गलियारे में बृजलाल की मौत को मुद्दा बनाकर अपनी राजनीति रोटियां सेंकना शुरू कर दिया है।
- Details
लखनऊ: वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस को पत्थरबाजों ने निशाना बनाया है। तेजस एक्सप्रेस अपने नियमित संचालन के पहले दिन ही पथराव का शिकार हो गई। लखनऊ यार्ड में इस ट्रेन पर सुबह पथराव होने से तीन शीशे चटक गए। हालांकि ट्रेन लखनऊ से चलकर कानपुर होते हुए नई दिल्ली रवाना हुई। रविवार को यह ट्रेन नियमित रूप से चली। समय से गई और समय से वापस आई। शुक्रवार को अपने उद्घाटन के दिन यह ट्रेन दिल्ली गई थी और शनिवार को वापस आई थी। पहले दिन ट्रेन में 700 से अधिक सीटों की बुकिंग हुई।
शनिवार को वापसी के बाद यह ट्रेन लखनऊ के यार्ड में खड़ी थी। रविवार सुबह 6:10 बजे लखनऊ से रवाना होने के पहले ही ट्रेन के यार्ड में पथराव हुआ। कोच के तीन विंडो शीशे चटके मिले हैं। पहले दिन 740 सीटें इस ट्रेन में बुक कराई गईं। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल सुबह 7:20 बजे से सात मिनट पहले 7:13 बजे आ गई। वापसी में यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से दिल्ली से कानपुर पहुंची और लखनऊ रवाना हुई।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए आज बसपा, कांग्रेस और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं तथा पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने यादव को अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने आशा जताई कि इनके आने से पार्टी मजबूत होगी और 2022 में भाजपा सत्ता में नहीं आने पाएगी।
समाजवादी पार्टी में आजमगढ़ पूर्व सांसद रमाकांत यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी मऊ अशोक गौतम, पूर्व सदस्य विधान परिषद अतहर खां, पूर्व सांसद फूलन देवी की बहन रूक्मिणी देवी निषाद तथा कानपुर, उन्नाव, हापुड़ मिर्जापुर, कुशीनगर के बसपा, कांग्रेस और भाजपा के कई वरिष्ठ नेतागण शामिल होने वालों में प्रमुख हैं।
- Details
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्टेशन के निकट रविवार को लखनऊ-आनंद विहार ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तरी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
उन्होंने कहा कि कटघर और मुरादाबाद स्टेशनों के बीच सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर ट्रेन की पांचवी और आठवीं बोगी पटरी से उतर गई। कुमार ने कहा, "पहली प्राथमिकता...यात्रियों की सुरक्षा है...यात्रियों को ट्रेन के सामने वाले हिस्से में भेजकर उसे मुरादाबाद ले जाया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- वन कानून पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश है केंद्र सरकार को फटकार: कांग्रेस
- 'पर्यावरण निधि' के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड से मांगा जवाब
- पीएम की बात सच हुई, महिलाएं गहने गिरवी रखने को मजबूर: खड़गे
- किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते: कोर्ट
- चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों के मुद्दों को प्रक्रिया से हल करें: सीईसी
- डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
- हिंदी को लेकर पहले भी खिंच चुकीं हैं उत्तर और दक्षिण के बीच तलवारें
- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना से 455 करोड़ रुपये हुए गायब: खड़गे
- केवल कानून बनाने से ऐसे अपराधों को रोका नहीं जा सकता: चंद्रचूड़
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- 'सड़कों पर गढ्ढे, गलियों में अंधेरा है'...,: सपा विधायक ने सरकार को घेरा
- 'पर्यावरण निधि' के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड से मांगा जवाब
- चंडीगढ़ नहीं पहुंच पाए किसान,सूबे में जगह-जगह किसानों ने दिया धरना
- अबू आजमी को एकबार यूपी भेज दो, उपचार हम कर देंगे: सीएम योगी
- किसानों का प्रदर्शन आज, चंडीगढ़ के 18 एंट्री पॉइंट सील, जवान तैनात
- बकाया नहीं दिया तो झारखंड से कोयला-खनिज नहीं जाने देंगे: मुख्यमंत्री
- गुजरात में दो साल में 286 शेर और 456 तेंदुओं की हुई मौत: वन मंत्री
- चमोली डीएम ने हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच का दिया आदेश
- मोदी ने वनतारा वाइल्डलाइफ का किया उद्घाटन,शावक को दूध पिलाया
- भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य