- Details
लखनऊ: उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न संस्थानों में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के छात्रों को पूरी सुरक्षा और सुविधा देने का आज आश्वासन दिया। योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर कश्मीर से आये छात्रों से मुलाकात की और उन्हें पूरी सुरक्षा और सुविधा देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छात्र यहां जिस मकसद से आये हैं, उसे पूरा करें। राज्य सरकार उनकी सुविधा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखेगी। उन्होंने छात्रों से उनकी समस्याएं पूछी और कहा कि सरकार इसके समाधान का पूरा प्रयास करेगी।
उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविधालय (एएमयू) में राजनीति चरम पर है। उन्होंने एएमयू के 40 छात्रों को भी संवाद में आने का न्योता दिया था लेकिन उनमें से कोई नहीं आया। एएमयू के छात्रों का कहना था कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह उन्हें बुलायेंगे तो वो जाने को तैयार है। योगी आदित्यनाथ से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने लखनऊ कैंट विधानसभा उपचुनाव के लिए मुलायम परिवार की छोटी बहु अपर्णा यादव का टिकट काट दिया है। पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए उनकी जगह मेजर आशीष चतुर्वेदी का अपना प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपने दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। कानपुर जिले की गोविंद नगर विधानसभा सीट से सम्राट विकास सपा प्रत्याशी होंगे। अपर्णा यादव का टिकट कटने से पार्टी में खासी चर्चा है।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से टिकट दिया गया था। उनके चुनाव में प्रचार करने खुद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव उतरे थे। यहां अपर्णा यादव ने भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से मुकाबला किया लेकिन जीत रीता बहुगुणा जोशी की हुई। श्रीमती जोशी अब सांसद हो गई हैं। इसलिए उन्हीं की रिक्त इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।
- Details
हमीरपुर: सदर विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी युवराज सिंह ने सपा प्रत्याशी डॉ.मनोज प्रजापति को 17 हजार 771 मतों से पराजित कर दिया। नतीजे आते ही भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई। मतगणना स्थल सुमेरपुर गल्ला मण्डी के बाहर आतिशबाजी शुरू हो गई। इस चुनाव में बसपा प्रत्याशी नौशाद अली तीसरे और कांग्रेस के हरदीपक निषाद चौथे स्थान पर रहे। प्रमुख दलों के अलावा अन्य सभी 5 प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हो गई।
2017 में भाजपा से सदर विधायक चुने गए अशोक सिंह चंदेल को इसी साल अप्रैल में हाईकोर्ट से सामूहिक हत्याकाण्ड में उम्रकैद की सजा होने के बाद सीट रिक्त हो गई थी। जिस पर निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का एलान किया था। भाजपा ने इस सीट से पूर्व विधायक युवराज सिंह, सपा ने डॉ.मनोज प्रजापति, बसपा ने नौशाद अली, कांग्रेस ने हरदीपक निषाद को उतारा था।
- Details
लखनऊ: राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह शुक्रवार को अयोध्या ढांचा विध्वंस की सुनवाई के दौरान सीबीआई कोर्ट में हाजिर हुए। इस दौरान कल्याण सिंह ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। इसके बाद हुई सुनवाई में कोर्ट ने दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी। साथ ही उनपर आरोप भी तय कर दिये। आपको बता दें कि छह दिसंबर 1992 को जब बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था, तब कल्याण सिंह ही प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
दरअसल, सीबीआई की याचिका पर 19 अप्रैल 2017 को सर्वोच्च न्यायालय ने लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह सहित 21 नेताओं पर ढांचा गिराने के आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने के मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। आरोपियों में जीवित बचे अन्य लोग कोर्ट में हाजिर होकर जमानत पर हैं। कल्याण सिंह उस समय राजस्थान के राज्यपाल थे। इसलिए संवैधानिक पद पर होने के कारण न्यायालय ने उन पर बाद में आरोप तय करने को कहा था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- 'पर्यावरण निधि' के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड से मांगा जवाब
- पीएम की बात सच हुई, महिलाएं गहने गिरवी रखने को मजबूर: खड़गे
- किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते: कोर्ट
- चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों के मुद्दों को प्रक्रिया से हल करें: सीईसी
- डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
- हिंदी को लेकर पहले भी खिंच चुकीं हैं उत्तर और दक्षिण के बीच तलवारें
- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना से 455 करोड़ रुपये हुए गायब: खड़गे
- केवल कानून बनाने से ऐसे अपराधों को रोका नहीं जा सकता: चंद्रचूड़
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- चंडीगढ़ नहीं पहुंच पाए किसान,सूबे में जगह-जगह किसानों ने दिया धरना
- अबू आजमी को एकबार यूपी भेज दो, उपचार हम कर देंगे: सीएम योगी
- किसानों का प्रदर्शन आज, चंडीगढ़ के 18 एंट्री पॉइंट सील, जवान तैनात
- बकाया नहीं दिया तो झारखंड से कोयला-खनिज नहीं जाने देंगे: मुख्यमंत्री
- गुजरात में दो साल में 286 शेर और 456 तेंदुओं की हुई मौत: वन मंत्री
- चमोली डीएम ने हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच का दिया आदेश
- मोदी ने वनतारा वाइल्डलाइफ का किया उद्घाटन,शावक को दूध पिलाया
- भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
- किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते: कोर्ट
- पंजाब: प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया,कई नजरबंद
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य