ताज़ा खबरें
चंडीगढ़ नहीं पहुंच पाए किसान, पंजाब में जगह-जगह किसानों ने दिया धरना
अबू आजमी को एकबार यूपी भेज दो, उपचार हम कर देंगे: सीएम योगी

चंडीगढ़ (जनादेश ब्यूरो): किसानों को चंडीगढ़ जाने से रोकने के विरोध में आंदोलित किसान जगह जगह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। पंजाब के किसान 18 मांगों को लेकर काफी समय से केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हें। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पिछली बैठक बिना किसी नतीजे के स्थगित हो गयी थी। किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में पांच मार्च को चंडीगढ़ कूच का एलान किया हुआ है। वहीं पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए चंडीगढ़ के सभी 18 एंट्री पाइंट बंद कर दिए हैं। चंडीगढ़ में आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस का सख्त पहरा है। पुलिस हर वाहन को चेक करने के बाद ही आगे भेज रही है। लोग भीषण जाम से जूझ रहे हैं।

जोगिंदर सिंह उगराहां हिरासत में

संगरूर पुलिस ने किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां को हिरासत में लिया है। उन्हें चंडीगढ़ आते समय हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेते समय उगराहां के साथ जत्थेबंदी के कई कार्यकर्ता साथ थे।

उगराहां को छाजली थाने ले जाया गया

लेकिन पुलिस जोगिंदर सिंह उगराहां को ही साथ लेकर गई है। बताया जाता है कि एसपी डी पलविंदर सिंह चीमा ने उन्हें हिरासत में लिया है। संगरूर के गांव चट्ठा ननहेडा, खड़ियाल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। अंदेशा है कि इन्हीं दोनों गांवों में से एक में उगराहां को हिरासत में लिया गया है। यहां खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी सिविल ड्रेस में तैनात थे। उगराहां को छाजली थाने ले जाया गया है।

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर बोले-पंजाब में शांति है

रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। किसान जहां भी आए हैं, उस क्षेत्र की पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया है। वे वहां शांतिपूर्वक बैठे हैं। पूरे पंजाब में यातायात सामान्य है... उन्हें किसी भी कीमत पर चंडीगढ़ नहीं आने दिया जाएगा। हमारे पास कड़ी सुरक्षा है...पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस के बीच अच्छा समन्वय है।

कौमी इंसाफ मोर्चा वाली सड़क को किया गया बंद

चंडीगढ़ पुलिस ने कौमी इंसाफ मोर्चा वाली सड़क को बंद कर दिया है। यहां वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।

कौमी इंसाफ मोर्चा बैरियर पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मोहाली में कौमी इंसाफ मोर्चा बैरियर पर पहुंचे हैं। यहां चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर सुबह से ही खुद मौजूद हैं।

मलोया पुलिस ने पकड़े किसान समर्थक

मलोय पुलिस ने किसान समर्थक मलविंदर पाल सिंह मलोया रघुबीर सिंह मलोया,मोहन सिंह दादूमजरा को गिरफ्तार किया। कांग्रेस प्रवक्ता दिलावर सिंह और अमरीक सिंह पन्नू उनका हालचाल पूछने मलोया पुलिस स्टेशन पहुंचे।

किसान इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

किसान छह फसलों पर प्रदेश सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने, कर्ज माफी को लेकर नई योजना लाने, गन्ना किसानों को ब्याज समेत बकाया राशि देने, आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को मुआवजा देने, सरहिंद फीडर नहर पर लगी मोटरों के बिल माफ करने और सरकार और किसानों के बीच समन्वय के लिए सब-कमेटी बनाने समेत कुल 18 मांगें पूरी करने की मांग कर रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख