ताज़ा खबरें
पर्यावरण निधि के दुरुपयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
चंडीगढ़ नहीं पहुंच पाए किसान, पंजाब में जगह-जगह किसानों ने दिया धरना
अबू आजमी को एकबार यूपी भेज दो, उपचार हम कर देंगे: सीएम योगी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने विधानसभा उप चुनाव के लिए छह सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम तंजीन फातिमा का है। वह रामपुर सीट से प्रत्याशी घोषित की गईं हैं। फातिमा रामपुर से सांसद आजम खां की पत्नी हैं और खुद राज्यसभा सदस्य हैं। इसके अलावा सपा ने विधान परिषद की शिक्षक क्षेत्र से तीन सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित कर दिए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को उपचुनाव के लिए छह अन्य सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। पार्टी ने पिछड़ों पर ज्यादा दांव लगाया है।

घोसी से सुधाकर सिंह, मानिकपुर से डॉ. निर्भय सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा गौरव कुमार रावत को जैदपुर से, सुभाष राय को जलालपुर से तथा बृजेश वर्मा पटेल को प्रतापगढ़ से टिकट दिया गया है। इससे पहले सपा ने लखनऊ कैंट से मेजर आशीष चतुर्वेदी व कानपुर की गोविंद नगर सीट से सम्राट विकास को टिकट दिया। गंगोह सीट पर चौधरी इंद्रसेन सपा की ओर से मैदान में हैं। इस तरह सपा अब तक 11 में 9 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में रविवार को मोबाइल चिकित्सालय का शुभारंभ हो गया। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद इस चिकित्सालय का शुभारंभ किया। इस अस्पताल को नयति हैल्थकेयर संस्था चलाएगी। इसके अलावा विश्वनाथ मंदिर में चढ़ने वाले पुष्प और बेलपत्र से अगरबत्ती भी बनाने का शुभारंभ सीएम योगी ने किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार देर रात काशी पहुंचे। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास की हकीकत जानी। उन्होंने अधिकारियों के कामकाज का फीडबैक लिया।

रविवार सुबह 8 बजे वह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां सीएम ने विधि विधान से पूजा की। श्रद्धालुओं को मंदिर प्रांगण में ही मोबाइल चिकित्सालय की सौगात दी। मंदिर गेस्ट हाउस में सीएम योगी ने बातचीत के दौरान कहा कि काशी दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी व देश की सांस्कृतिक राजधानी है। हम सब की काशी व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी की कर्म भूमि भी है। उनकी पहचान काशीधाम से है। इस योजना को जिस तरह से आगे बढ़ाया जा रहा है, वह एक नेक पहल है। बाबा विश्वनाथ मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए इस अस्पताल को खोला गया है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के जो कदम उठाए थे, भाजपा ने उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने पर पानी फेरना शुरू कर दिया। आज उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सबसे ज्यादा बदहाल हैं। अस्पतालों में डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के पद बड़ी संख्या में खाली पड़े हैं। सरकारी व्यवस्था से असंतुष्ट विशेषज्ञ डाक्टर इस्तीफे देकर अन्यत्र जा रहे हैं।

यादव ने यहां जारी बयान में कहा, लगातार बारिश होने से डेंगू बुखार और दूसरी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। हजारों लोग बीमारियों के शिकार हैं। अस्पतालों की स्थिति इतनी खराब है कि न किसी को दवा मिल रही है, न जांच हो रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि घायलों और बीमारों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए समाजवादी 108 एम्बुलेंस सेवा, प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को अस्पताल तक लाने और घर तक ले जाने के लिए 102 नम्बर एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई थी, वह खस्ताहाल हो गयी है।

मुरादाबाद: पूर्व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को कोर्ट से राहत नहीं मिल सकीं। लुईस खुर्शीद पर दिव्यांगों को उपकरण बांटने में गड़बड़ी का आरोप है। शुक्रवार को कोर्ट में फाउंडेशन से जुड़े ट्रस्ट के मैनेजर और लुईस की ओर से जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गई थी। जिसे अपर जिला जज ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। लुईस की ओर से बचाव के लिए बाहर से आए दो अधिवक्ता भी मौजूद रहे। मामला 2009 का है।

प्रदेश सरकार से डा. जाकिर अली मेमोरियल ट्रस्ट को 71 लाख रुपये के उपकरण दिव्यांगों को बांटने के लिए दिए गए थे। मुरादाबाद में भी संस्था को कैंप लगाकर दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल आदि बांटने के लिए ढाई लाख रुपये मिले थे। आरोप है कि संस्था ने यह उपकरण नहीं बांटकर सरकारी की रकम हड़प ली। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई पर पूरा मामला 2017 के बाद सामने आया। शुक्रवार को कोर्ट में लुईस खुर्शीद और संस्था के मैनेजर फारूकी की ओर से राहत के लिए अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की गई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख