ताज़ा खबरें
'सड़कों पर गढ्ढे, गलियों में अंधेरा है', सपा विधायक ने सरकार को घेरा

लखनऊ: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में पद यात्रा की। पदयात्रा के लिए कांग्रेसी सुबह से ही प्रियंका का इंतजार कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम था। पदयात्रा शहीद स्मारक पर शुरू हुई और हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर खत्म हुई।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पहले उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मार्ग पर चलना चाहिये बाद में उनके बारे में बात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था और भाजपा पहले सत्य के पथ पर चले फिर गांधी जी की बात करे। प्रियंका ने यात्रा शुरू होने से पहले पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस महिलाओं के हक में आवाज उठाती रहेगी। दरअसल, वह उन्नाव और शाहजहांपुर यौन शोषण मामले की पीड़िताओं के समर्थन में भी लखनऊ की सड़कों पर उतरी हैं।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में पद यात्रा की। पदयात्रा के लिए कांग्रेसी सुबह से ही प्रियंका का इंतजार कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम था।

पदयात्रा के दौरान प्रियंका के आने पर भीड़ अनियंत्रित हो गई जिससे खुद प्रियंका दो बार गिरी। जफर अली नकवी समेत कई नेताओं को लगी चोट। पदयात्रा में ललितेशपति त्रिपाठी, करिश्मा ठाकुर, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, तनुज पुनिया, आर पी त्रिपाठी, बृजेन्द्र प्रताप सिंह समेत बड़े नेता मौजूद रहे। शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी। यहां जितिन प्रसाद, प्रमोद तिवारी, दीपक सिंह मौजूद रहे। महिलाओं की तादाद भी काफी रही।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख