ताज़ा खबरें
बैतूल के कोयला खदान में स्लैब गिरने से मलबे में दबे तीन लोगों की मौत
हमें इंतजार है, 8 मार्च को महिलाओं के खातों में पैसे आएंगे: गोपाल राय
'आप' पार्षदों की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा: गोपाल राय
'सड़कों पर गढ्ढे, गलियों में अंधेरा है', सपा विधायक ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में 2018 में हुई मौत के मामले में उसके चाचा का बयान दर्ज किया है। एक वकील ने यह जानकारी दी। वकील ने बताया कि गवाह ने जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा के समक्ष बंद कमरे में हुई सुनवाई के दौरान अपना बयान दर्ज कराया।

पीड़िता के साथ बर्खास्त भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कथित तौर पर 2017 में दुष्कर्म किया था। उस समय पीड़िता नाबालिग थी। सेंगर के सहयोगियों ने उसके पिता को कथित तौर पर प्रताड़ित किया था और अवैध आग्नेयास्त्र रखने के मामले में कथित तौर पर तीन अप्रैल, 2018 को फंसा दिया था। उनकी नौ अप्रैल, 2018 को न्यायिक हिरासत में मौत हो गई। अदालत ने पहले सेंगर और उसके भाई अतुल सेंगर और नौ अन्य के खिलाफ पीड़िता के पिता की हत्या और अन्य आरोपों में आरोप तय किया था। अदालत ने सेंगर और सह-आरोपी शशि सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप भी तय किए हैं।

मऊ: मऊ में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। नाश्ता बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया। इससे दस लोगों की मौत हो गई। 30 लोग घायल हैं। आधा दर्जन लोग गंभीर बताये जा रहे हैं। विस्फोट से आस पास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुछ घायलों को आज़मगढ़ भेजा गया है। जेसीबी से मलबा हटाकर दबे लोगों को खोजा जा रहा है। अधिकारियों की देख रेख में बचाव और राहत का काम चल रहा है। सीएम योगी ने भी अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं।

बताया जाता है कि वलीदपुर निवासी छोटू बढ़ई के घर सुबह करीब साढ़े सात बजे महिलाएं चाय व नाश्ता बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। इससे पहले की कुछ किया जा सकता सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज पर आसपास के लोग मौके की तरफ भागे। मकान के अंदर जाने की लोग कोशिश कर ही रहे थे कि पूरा मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरते ही अफरातफरी मच गई।

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले में एक महिला की गला दबाकर हत्या करने और उसके बाद उससे बलात्कार करने के आरोप में रविवार को एक मूक- बधिर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 11 अक्टूबर को खेत में एक महिला का शव बरामद होने के मामले में गंगाराम नामक मूक- बधिर शख्स को गिरफ्तार किया गया। विशेषज्ञों की मदद से लिये गये बयान में उसने अपना गुनाह कबूल किया है।

उन्होंने बताया कि गत 11 अक्टूबर को हैदराबाद थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव में एक महिला का अर्द्धनग्न शव बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम के दौरान उसकी गला दबाकर हत्या करने और दुराचार किये जाने की बात सामने आयी थी। मामले की जांच के लिये एक टीम गठित की गयी थी। पूनम ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि वारदात की शिकार हुई महिला जब बैंक से धन निकालकर खेत के पास से गुजर रही थी, उस वक्त गंगाराम वहां काम कर रहा था।

रामपुर: हाथ में चाकू लेकर थाने पहुंची युवती प्रेमी के साथ निकाह कराने की जिद पर अड़ गई। कहा कि शादी कराओ नहीं तो नस काटकर जान दे दूंगी। आनन-फानन में पुलिस ने दोनों पक्ष के जिम्मेदार लोगों को थाने बुलाया। समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को निकाह के लिए तैयार किया। सीओ की मौजूदगी में रात में लगभग एक बजे दोनों का निकाह करा दिया गया। नगर के मोहल्ला भबबलपुरी निवासी राबिया का अपने ही पड़ोस के कारी मुकिमुर रहमान से लगभग दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक युवती के परिजनों को लगी तो वह इसका एतराज करने लगे थे। उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए रिश्ता तय कर दिया था, लेकिन वह तैयार नहीं हुई।

युवती शनिवार की शाम सात बजे हाथ में चाकू लिए कोतवाली पहुंची और कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों से बोली कि मेरा निकाह मेरे प्रेमी से करा दिया जाय नहीं तो वह अपने हाथ की नस को काट कर जान दे देगी। यह सुनकर पुलिसकर्मी हरकत में आए और महिला पुलिस ने चाकू छीनकर युवती को थाने में बैठा लिया। पुलिस ने कारी मुकिमुर रहमान को भी थाने बुला लिया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख