ताज़ा खबरें
'आप' पार्षदों की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा: गोपाल राय
'सड़कों पर गढ्ढे, गलियों में अंधेरा है', सपा विधायक ने सरकार को घेरा

झांसी: झांसी में खनन माफिया का एनकाउंटर पुलिस के लिए आफत बन गया है। बुधवार को पुष्पेन्द्र की पत्नी शिवांगी ने न्याय न मिलने पर जहर खाने की धमकी दे दी। मृतक के भाई ने राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु मांगी है। वहीं, करगवां खुर्द पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे हत्या करार दिया। चारों तरफ से घिरते देख पुलिस महकमे ने मुठभेड़ में पुष्पेन्द्र को मारने वाले मोंठ इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान को लाइन हाजिर कर दिया है। इससे पहले परिजनों के शव लेने से इनकार करने पर पुलिस ने खुद ही पुष्पेन्द्र का अंतिम संस्कार कर दिया।

40 को किया गिरफ्तार

इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे पीएम मोदी के खिलाफ पर्चा भरने वाले पूर्व सैनिक तेज बहादुर समेत 40 लोगों को पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

झांसी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पुष्पेन्द्र के परिजनों से मुलाकत की। इस दौरान अखिलेश ने परिवार वालों से कहा कि हम संघर्ष करेंगे और आपको न्याय दिलाएंगे। अखिलेश बुधवार को पुष्पेन्द्र के परिजनों से मिलने झांसी पहुंचे हैं। पुष्पेन्द्र के परिजनों से मिलने के बाद अखिलेश यादव आज रात्रि विश्राम झांसी सर्किट हाउस में करेंगे और 10 अक्टूबर को झांसी से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। पुष्पेन्द्र यादव की बीते 5 अक्टूबर को पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई थी।

पुष्पेन्द्र के परिजनों से मिलने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में सत्ता का दंभ अब सिर चढ़कर बोल रहा है। वह जनता की आवाज को बूटो तले रौंदते हुए मनमानी पर उतर आयी है। लोकतंत्र में संविधान और नैतिक मूल्यों को दरकिनार करते हुए भाजपा की प्रदेश सरकार को भ्रम है कि उसके अवांछित आचरण की जनता उपेक्षा कर देगी या मौन रहकर सह लेगी। लेकिन अत्याचारी जान लें इंसाफ की सुबह होकर रहेगी।

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों के प्रति उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के व्यवहार की बुधवार को निंदा की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है। मीडिया में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि दो अलग-अलग घटनाओं में महोबा और हमीरपुर में कर्ज तले दबे दो किसानों ने आत्महत्या कर ली।

इसी रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को परेशान करने के कई तरीके ईजाद किए हैं। कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया। बिजली बिल के नाम पर उनको जेल में डाला।’’ उन्होंने राज्य सरकार पर बाढ़ और बारिश के कारण बरबाद हुई फसल का मुआवजा ना देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने लिखा, ‘‘बाढ़-बारिश से बरबाद फसल का कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है।

शाहजहांपुर: यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद और पीड़िता को स्थानीय पुलिस आवाज की जांच के लिए बुधवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ ले गई। जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने 'भाषा' को बताया कि रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद पीड़िता को आज स्थानीय पुलिस सुबह छह बजे लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला ले गई। पीड़िता के यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद चिन्मयानंद को सुबह नौ बजे आवाज परीक्षण के लिए इस प्रयोगशाला में ले जाया गया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि चिन्मयानंद तथा पीड़िता को, उनकी आवाज के नमूने लेने के अदालत के आदेश के तहत आज स्थानीय पुलिस की अलग-अलग दो टीमें लखनऊ लेकर गई हैं। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने यहां के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ओमवीर सिंह की अदालत में चिन्मयानंद, पीड़िता, उसके साथी संजय, विक्रम एवं सचिन की आवाज का नमूना लेने की अर्जी दी थी। चार अक्टूबर को सीजेएम ने आरोपियों की आवाज का नमूना लेने की इजाजत दे दी थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख