ताज़ा खबरें
बैतूल के कोयला खदान में स्लैब गिरने से मलबे में दबे तीन लोगों की मौत
हमें इंतजार है, 8 मार्च को महिलाओं के खातों में पैसे आएंगे: गोपाल राय
'आप' पार्षदों की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा: गोपाल राय
'सड़कों पर गढ्ढे, गलियों में अंधेरा है', सपा विधायक ने सरकार को घेरा

देवबंद/सहारनपुर: बेखौफ बदमाशों ने नगर पालिका सभासद एवं भाजपा नगर उपाध्यक्ष चौधरी धारा सिंह पर तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या पर गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस अफसरों के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस दो घंटे की मशक्कत के बाद शव कब्जे में ले पाई। वारदात को लेकर विधायक ब्रजेश सिंह ने पुलिस के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर की। उधर, पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

देवबंद के मोहल्ला कमला विहार निवासी धारा सिंह (47) वार्ड छह से नगर पालिका के सभासद के साथ ही भाजपा के नगर उपाध्यक्ष भी थे। धारा सिंह त्रिवेणी शुगर मिल में नौकरी करते थे। वह शनिवार को ड्यूटी पर जाने के लिए घर से 8.15 बजे घर से बाइक से निकले थे। जैसे ही 8.30 बजे धारा सिंह रणखंडी रेलवे फाटक के निकट पहुंचे। तभी पीछे से नकाबपोश बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक के बाद एक दो फायर झोंक दिए। जब वह इन दोनों फायरों से बच गए तो हमलावरों ने हथियार को सिर में सटाकर गोली मार दी।

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में तैनात रहे एसडीएम दिनेश कुमार ने शुक्रवार की आधी रात को कुशीनगर जिले में पडरौना स्थित गायत्री मंदिर में अपने महिला मित्र के साथ शादी रचाई। दो प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आधी रात को हुई यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। एसडीएम और उनकी महिला मित्र आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में दिनेश कुमार हापुड़ में कार्यरत हैं। कुशीनगर जिले के हाटा एवं खड्डा तहसील में तैनात रहे एसडीएम दिनेश कुमार का तबादला एक महीने पहले हापुड़ जिले में हो गया था।

कुशीनगर जिले में तैनाती के दौरान एसडीएम हाटा स्थित सरकारी आवास में रहते थे, जिसमें उनका सामान अभी भी रखा हुआ था। एसडीएम आजमगढ़ के ढिलमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी हैं। शुक्रवार को वह आवास से सामान ले जाने के लिए हापुड़ से कुशीनगर पहुंचे। उनके पहुंचने के दौरान ही आजमगढ़ जिले के ही अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली उनकी महिला मित्र भी कुशीनगर पहुंच गई। दोनों के आमने-सामने होने पर हाईप्रोफाइल ड्रामा शुरू हो गया।

लखनऊ: समाजवादी आंदोलन के महानायक डाॅ. राममनोहर लोहिया की 52वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को राजधानी लखनऊ में चौक तथा लोहिया संस्थान स्थित डाॅ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य कार्यक्रम डाॅ0 राममनोहर लोहिया पार्क, गोमतीनगर लखनऊ में सम्पन्न हुआ जिसमें डाॅ. लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर डाॅ. ऊषा किरण एवं आरएस यादव द्वारा सम्पादित ‘डाॅ. लोहिया और समाजवाद‘ पुस्तक का विमोचन भी अखिलेश यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन समाजवादियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। डाॅ. लोहिया ने भेदभाव मिटाने का जो सपना देखा था उसे हम सच करेंगे। उनकी सप्तक्रांति की विचारधारा से ही देश में खुशहाली आएगी।

नई दिल्ली: कानून व्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को तंज कसा कि राज्य में किसी भी समय किसी की हत्या की जा सकती है। डा राममनोहर लोहिया को उनकी 52वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद लोहिया पार्क में पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने कहा 'डा राममनोहर लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर ही देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सकता है। मैं कल बुंदेलखड से वापस लौटा हूं। वहां किसानों की हालत बेहद दयनीय है जबकि सरकार उनकी कोई मदद नहीं कर रही है। सूबे में कहीं भी किसी की हत्या हो सकती है। अगर वह पुलिस के हाथों नही मारा जाता है तो अपराधी तो जरूर उसे मार डालेंगे।'

उन्होने कहा 'हमारे मुख्यमंत्री आठ दिनो तक व्रत रहते है लेकिन गोरखपुर जेल में आठ घंटों से अधिक समय तक हुयी हिंसा अप्रत्याशित है। झांसी में पुष्पेन्द्र के इनकाउंटर में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस को सच्चाई का खुलासा करना चाहिये। उसे स्वीकार करना चाहिये कि पुष्पेन्द्र की पहले हत्या की गयी और बाद में उसे मुठभेड़ का रूप दिया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख