- Details
मुंबई: महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए गुरुवार सुबह से मतदान जारी है। सबकी नजर मुंबई पर टिकी हैं, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला हो रहा है। सुबह-सुबह कई दिग्गज मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाल रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
राज्य में 893 वार्डों की 2,869 सीट के लिए सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा। 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला कुल 3.48 करोड़ मतदाताओं के हाथ में है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों में 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस महानगरपालिका का वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये है।
मुंबई को छोड़कर, अन्य सभी शहरी निकायों में बहुसदस्यीय वार्ड प्रणाली है। मतगणना 16 जनवरी को होगी।
- Details
मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 नगर निकायों के लिए होने वाले महत्वपूर्ण चुनाव के लिए प्रचार अभियान मंगलवार शाम को समाप्त हो गया। सभी की निगाहें मुंबई में बीएमसी के लिए होने वाले बड़े मुकाबले पर टिकी हैं, जहां बीजेपी के नेतृत्व वाला महायुति ठाकरे बंधुओं की चुनौती का सामना कर रहा है।
मतदान 15 जनवरी और मतगणना 16 जनवरी को होगी
सभी 29 नगर निकायों के 893 वार्ड में फैली 2,869 सीटों के लिए मतदान 15 जनवरी को सुबह 7.30 बजे शुरू होगा और शाम 5.30 बजे संपन्न होगा। कुल 3.48 करोड़ पात्र मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें मुंबई के 1,700 और पुणे के 1,166 उम्मीदवार शामिल हैं। मतगणना 16 जनवरी को होगी। नगर निकाय चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए पूरे महाराष्ट्र में पुलिस ने व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किया है।
सभी 29 नगर निकायों के चुनाव छह साल से अधिक समय के बाद हो रहे हैं जिनका कार्यकाल 2020 और 2023 के बीच समाप्त हुआ था। इनमें से नौ मुंबई महानगर क्षेत्र में हैं।
- Details
ठाणे: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी ने अपनी पुरानी ‘‘राष्ट्र प्रथम’’ की विचारधारा को त्याग कर अब "गुंडे और चोर प्रथम" का नारा अपना लिया है। ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर भाषाई और धार्मिक आधार पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।
उद्धव ने बीजेपी पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया
ठाणे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के साथ एक संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ने कहा कि वह "पुरानी बीजेपी मर चुकी है’’ जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखती थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुंबई और ठाणे के अगले महापौर केवल महाराष्ट्रीयन होंगे। अपने प्रतिद्वंद्वी और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर उन्हीं के गृहक्षेत्र में निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी शिंदे का "इस्तेमाल करो और फेंको" की नीति अपनाएगी।
उद्धव ने कहा, "हम मोदी या बीजेपी के नहीं, बल्कि देशभक्त और महाराष्ट्र के भक्त हैं।" उन्होंने लोगों से शिवसेना (यूबीटी)-मनसे गठबंधन को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव जीवन की दिशा तय करने वाला है।
- Details
मुंबई: महाराष्ट्र निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनावों से ठीक पहले लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं के खाते में पैसे डालने पर रोक लगा दी है। महाराष्ट्र निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर राज्य सरकार को ‘लाडकी बहिन’ योजना के लिए जनवरी की राशि जारी करने से रोक दिया है। राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में चुनाव के लिए राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण ‘लाडकी बहिन योजना’ का नियमित या लंबित लाभ दिया जा सकता है, लेकिन जनवरी महीने का लाभ अग्रिम रूप में देने पर राज्य निर्वाचन आयोग ने रोक लगाई है। 15 जनवरी को महाराष्ट्र में महानगरपालिका के चुनाव होने हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने 14 जनवरी से पहले लाडकी बहनों के खातों में दिसंबर और जनवरी माह के तीन हजार रुपये जमा होने की खबरों पर मिली विभिन्न शिकायतों पर यह निर्णय लिया है। इन शिकायतों के संदर्भ में स्थिति स्पष्ट करने के लिए आयोग ने मुख्य सचिव को ‘लाडकी बहिन योजना' को लेकर सरकार द्वारा लिए गए निर्णय पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






