- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर बुधवार को दुख जताया और एक नेता के रूप में उनके योगदान की सराहना की। पुणे जिले में बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई।
खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक विमान दुर्घटना में श्री अजित पवार के दुखद निधन की खबर बेहद स्तब्ध और परेशान करने वाली है। यह एक ऐसे नेता की असामयिक क्षति है जिसका राजनीतिक करियर लंबा और उज्ज्वल था। कोई भी शब्द उस अपार दुःख को व्यक्त नहीं कर सकता जो शोक संतप्त परिवार इस कठिन घड़ी के दौरान सहन कर रहा होगा। मैं पूरे पवार परिवार, उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ खड़गे ने कहा कि विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने वाले अजित पवार को एक अनुभवी राजनेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने ईमानदारी और कुशलता के साथ अपने लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
- Details
बारामती: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत बुधवार सुबह पुणे जिले में एक विमान दुर्घटना में हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब विमान महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग कर रहा था। इस घटना से देश भर में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की है और हादसे की जानकारी ली। वहीं, एनसीपी कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले, अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटा पार्थ पवार, दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो चुके हैं।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर भावुक पोस्ट में लिखा, 'बारामती, महाराष्ट्र में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजन खो दिए। मैं इस क्षण में शोकग्रस्त परिवारों के लिए शक्ति और साहस की प्रार्थना करता हूं।'
- Details
मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। बारामती में बुधवार (28 जनवरी 2026) सुबह लैंडिंग के दौरान अजित पवार का निजी चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा तब हुआ जब यह विमान बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों को देखकर यह अंदाजा लगया जा सकता है कि हादके बाद मौके पर क्या स्थिति रही होगी।
बताया जा रहा है कि विमान मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुआ था, जहां अजित पवार को जिला परिषद चुनाव प्रचार के चार कार्यक्रमों में शामिल होना था। लैंडिंग के दौरान विमान अचानक नियंत्रण खो बैठा और मैदान में क्रैश हो गया। इससे वह जमीन पर गिरते ही आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग और धुएं के बीच मलबे के टुकड़े चारों ओर बिखरे दिखे। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन, पुलिस, रेस्क्यू टीमें और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिए गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भयावह हादसे में अजित पवार समेत कुल 6 लोगों की मौत हुई है।
- Details
मुंबई: महाराष्ट्र के हजारों किसान और आदिवासी भूमि अधिकारों और अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को नासिक से मुंबई की ओर मार्च कर रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने आज उनके प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी।
पूर्व विधायक जेपी गावित ने पत्रकारों को बताया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से संबद्ध अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के नेतृत्व में लाल झंडे लिए प्रदर्शनकारियों ने रविवार को ‘लॉन्ग मार्च’ शुरू किया। इससे पहले नासिक जिले के दिंडोरी तहसील कार्यालय के बाहर किया गया उनका आंदोलन किसी भी ठोस आश्वासन को प्राप्त करने में विफल रहा था।
इसके बाद उन्होंने अपनी मांगों को सीधे राज्य सरकार तक पहुंचाने का फैसला किया और पैदल चलकर मुंबई की ओर कूच किया। उन्होंने अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान आवश्यक भोजन, अनाज, जलाऊ लकड़ी और अन्य आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था भी कर ली है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






