- Details
मुंबई: मुंबई की बीएमसी समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव नतीजे आने के एक दिन बाद शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर ईश्वर की इच्छा हुई तो पार्टी मुंबई में अपना महापौर नियुक्त करने में सफल हो सकती है।
लड़ाई अभी शुरू हुई हैः उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे की यह टिप्पणी बीजेपी-एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गठबंधन द्वारा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव जीतने के एक दिन बाद आई है। उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि बीजेपी मुंबई को गिरवी रखना चाहती है और उसने धोखे से चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि मराठी मानुष इस ‘पाप’ को कभी माफ नहीं करेंगे।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) का महापौर बनाना उनका सपना है, और अगर ईश्वर की इच्छा हुई तो यह सपना साकार होगा।
- Details
मुंबई: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी पार्टी का राज्य के पांच शहरों में महापौर होगा और पूरे राज्य में करीब 350 पार्षद होंगे। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र की कम से कम 10 महानगरपालिकाओं की सत्ता व्यवस्था में कांग्रेस की हिस्सेदारी होगी।
कांग्रेस के मुताबिक, पार्टी लातूर, चंद्रपुर, भिवंडी (ठाणे जिला), परभणी और कोल्हापुर में अपना महापौर नियुक्त करने की स्थिति में है। ये पांच महानगरपालिकाएं उन 29 महानगरपालिकाओं में शामिल हैं, जहां 15 जनवरी को मतदान हुआ था और शुक्रवार को मतगणना हो रही है।
पूरे राज्य में करीब 350 पार्षद होंगेः सपकाल
सपकाल ने बुलढाणा में कहा कि महानगरपालिका चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह से संतोषजनक नहीं है, लेकिन पार्टी ने अपने सिद्धांतों से समझौता किए बिना एक ‘वैचारिक लड़ाई’ लड़ी और राज्य में प्रमुख विपक्षी ताकत के रूप में उभरी।
- Details
मुंबई: बीएमसी समेत महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिका चुनाव के नतीजे शुक्रवार (16 जनवरी) को घोषित किए जाने के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने महायुति की जीत पर लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सिर्फ विकास और डेवलपमेंट ही ब्रांड है। जब बालासाहेब थे तब वह ब्रांड थे, अगर कोई बालासाहेब बनने की सोच रहा है तो वह नहीं बन पाएगा। बालासाहेब केवल एक ही थे और असली ब्रांड वही हैं। हमारे गठबंधन में कोई बड़ा भाई छोटा भाई नहीं है सब जनता के विकास के लिए साथ हैं। मुंबई में मेयर को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई के महापौर को लेकर कहा, ''महापौर पद से ज्यादा ज़रूरी है कि मुंबई वैसी दिखे जैसी उसे होना चाहिए, उसी के लिए काम करेंगे। महायुति का ही महापौर होगा। मुंबईकरों के जनादेश को हमने स्वीकार किया है। यह बड़ी सफलता है। जनमत के फैसले को हम मानते हैं। मुंबईकरों ने शिवसेना-बीजेपी महायुति को सफलता दी है।'' बता दें कि इससे पहले बीजेपी नेता राहुल नार्वेकर ने कहा कि मेयर बीजेपी का ही होगा।
- Details
मालेगांव: महाराष्ट्र महानगरपालिका के चुनाव परिणामों और रुझानों के अनुसार ‘इंडियन सेकुलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्र’ (इस्लाम) पार्टी नासिक जिले के मालेगांव महानगरपालिका में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इस्लाम पार्टी ने महानगरपालिका की 84 सीट में से 35 सीट जीती हैं, जबकि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) 21 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 18 सीट मिली हैं। समाजवादी पार्टी को पांच और कांग्रेस को तीन सीट मिली हैं। मुस्लिम बहुल इस शहर में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ दो सीट ही मिल पाई हैं।
अगस्त 2024 में बनी इस्लाम पार्टी
अविभाजित एनसीपी के नेता रहे आसिफ शेख रशीद ने अगस्त 2024 में इस्लाम पार्टी का गठन किया था। वो विधायक भी रहे। इससे पहले वो कांग्रेस में भी रहे। साल 2021 में कांग्रेस से अलग होकर उन्होंने शरद पवार का दामन थामा था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






