ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: बीएमसी चुनाव के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नंबर एक पार्टी है। बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से शिवसेना कम समय में आगे बढ़कर एक मजबूत पार्टी बनी है। एकनाथ शिंद ने कहा कि अब तक हुए चुनावों में हमारी पार्टी नंबर दो स्थान पर रही है। यह आने वाले चुनावों की भूमिका है। अब चुने गए नगरसेवकों को अपने-अपने प्रभाग की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए और जनता के बीच जाकर काम करना चाहिए।

शिंदे ने पार्षदों को दी नसीहत, बोले- 'कोई गलती या दाग न लगे'

चुने हुए पार्षदों को नसीहत देते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि कहीं भी कोई गलती या दाग न लगे, इसका ध्यान रखें, क्योंकि आपके व्यवहार और बोलचाल पर नागरिकों की नजर रहती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 'लाडकी बहिन' योजना गेम चेंजर साबित हुई है। हमारे पास 29 में से 19 'लाडकी बहनें' हैं। जनता ने जो जनादेश दिया है, उसे हमने स्वीकार किया है और जो कमियां रह गई हैं, उनका आत्ममंथन किया जाएगा।

मुंबई: दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और मशहूर गायक मनोज तिवारी के मुंबई स्थित आवास में 5.40 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना अंधेरी पश्चिम के शास्त्रीनगर इलाके में स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट की है, जहां उनके पूर्व कर्मचारी ने ही चोरी को अंजाम दिया।

पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंदर पांडेय ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुरेंद्रकुमार दीनानाथ शर्मा के रूप में हुई है, जिसे करीब दो साल पहले नौकरी से हटाया गया था। अंबोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रमोद पांडेय पिछले 20 वर्षों से मनोज तिवारी के मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर के बेडरूम में रखी कुल 5.40 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई थी।

मुंबई: महाराष्ट्र में बीएमसी समेत नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। खासकर नवनिर्वाचित शिवसेना कॉर्पोरेटर्स को लेकर को राजनीति जोरों पर है। खबरों के मुताबिक शिवसेना के 29 कॉर्पोरेटर्स को ताज लैंड्स एंड होटल में बुलाया गया है और वहां रोक कर रखा गया है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

शिवसेना को डर है, उनके पार्षदों को तोड़ा जा सकता है: संजय राउत

उनका कहना है कि शिंदे गुट ने ताज होटल को यरवदा और आर्थर रोड जेल बना दिया है, जहां नए चुने गए पार्षदों को बंद कर दिया है। उन्होंने इसे पूरी तरह नाइंसाफी और अनुचित कार्रवाई बताया। राउत ने कहा कि यह लॉ एंड ऑर्डर का सवाल है। राज्य में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की सरकार है, लेकिन इसके बावजूद नए चुने गए शिवसेना के पार्षदों के साथ गलत किया जा रहा है। उनका आरोप है कि शिवसेना को डर है कि उनके पार्षदों को तोड़ा जा सकता है। राउत ने कहा कि ताज होटल को एक तरह से जेल जैसा बना दिया गया है।

मुंबई: बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी) चुनाव के बाद मुंबई में मेयर के सस्पेंस और कथित होटल पॉलिटिक्स बीच शिवसेना (ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने एक ऐसा बयान दिया है जो चर्चा में है। सांसद संजय राउत ने कहा कि वे ताज लैंड्स एंड होटल में खाना खाने जा रहे हैं और इस पर किसी को बेवजह शक नहीं करना चाहिए। उनका ये बयान चर्चा में इसलिए हैं क्योंकि इसी होटल में शिवसेना शिंदे गुट के जीते हुए पार्षदों को ठहराया गया है।

मुंबई में मेयर के सस्पेंस के बीच शुरू हुई 'होटल पॉलिटिक्स'

वहीं संजय राउत ने कहा कि बीएमसी में एकनाथ शिंदे किस पद के लिए अड़े हैं, यह उनके दल का मामला है। उनका दल बीजेपी का अंगवस्त्र है, अमित शाह उनके प्रमुख हैं। वे उनके पास जाकर मांग करेंगे, लेकिन मेरी जानकारी के अनुसार देवेंद्र फडणवीस उनकी बात नहीं सुनेंगे। उन्होंने अपने नगरसेवकों को बंद करके रखा है, उन्होंने विधायकों को तोड़ा, इसलिए अब नगरसेवकों को भी कोंडकर रखना पड़ रहा है। पहले वे विधायकों को सूरत ले गए थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख