- Details
सोलन: शहर के मालरोड पर पहले दो युवतियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. हंगामा कर रही दोनों को सिटी चौकी में पूछताछ की गई तो उनमें से एक युवती ने महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोपहर में दोनों युवतियां मुरारी बाजार से गुजर रही थीं। युवतियों के पीछे एक युवक चल रहा था। युवतियों को लगा कि वह उनका पीछा कर रहा है। इसी संदेह में युवतियों ने युवक की पिटाई कर दी।
काफी देर तक हंगामा होता रहा, तब साथ खड़ी एक महिला कांस्टेबल ने मामले को शांत करवाने का प्रयास किया, पर युवतियां हंगामा करती रहीं। महिला कांस्टेबल दोनों युवतियों को सिटी चौकी ले गई। सिटी चौकी में जब पुलिस युवतियों से पूछताछ कर रही थी तो एक युवती ने महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों युवतियों को शक था कि एक युवक उनका कई दिनों से पीछा कर रहा है।
- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश में सत्ता पर काबिज कांग्रेस के अंदर चल रही उठापठक अब खुलकर सामने आ गई है। सरकार और संगठन की लड़ाई सार्वजनिक हो चुकी है। यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह अब खुलकर कांग्रेस हाईकमान पर हमला बोलने में भी नहीं हिचक रहे हैं। उन्होंने कुल्लू जिले की एक रैली में पार्टी हाईकमान पर तीखा हमला बोला। वीरभद्र सिंह ने कहा कि पार्टी अपनी पूर्व की नीतियों से ‘अलग दिशा की ओर बढ़ रही है।’ मनमाफिक तरीके से चयन करने का तरीका कांग्रेस की अच्छी संस्कृति का खात्मा कर देगा। दरअसल वीरभद्र की ये नाराजगी प्रदेश अध्यक्ष पद पर बैठे सुखविंदर सिंह को लेकर है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के सोचने और कामकाज के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है, क्योंकि कांग्रेस कोई ‘कारोबारियों की पार्टी’ नहीं है। यह उन लोगों से संबंधित है, जिन्होंने देश की आजादी के लिये अपना जीवन कुर्बान किया। वीरभद्र सिंह कुल्लू जिला के निरमंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। कांग्रेस को ये बगावती तेवर इसलिए भी महंगे पड़ सकते हैं, क्योंकि राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं।
- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश के आईजीपी सहित आठ पुलिसकर्मियों को सीबीआई ने तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया है। आरोपियों को सोमवार को हिमाचल प्रदेश की सीबीआई अदालत में पेश किया गया था। उसके बाद उन्हें दिल्ली लाया जा रहा है। सूत्रों ने बताया, आईजीपी जहूर एच. जैदी सहित सभी आरोपियों की रिमांड अवधि सोमवार को खत्म हो गई थी। लेकिन हिरासत में सूरज की हत्या के मामले में कुछ अहम जानकारियां सीबीआई अधिकारियों को हासिल करनी हैं, जिस कारण तीन दिन की रिमांड अदालत से मांगी गई थी। बताया गया कि अदालत ने उनकी अर्जी को स्वीकार करते हुए सभी आरोपियों को सात सितंबर तक सीबीआई रिमांड पर सौंप दिया। सीबीआई ने गत 22 जुलाई को हाईकोर्ट के आदेश पर अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज की थीं। इनमें से एक प्राथमिकी नाबालिंग छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के संबंध में और दूसरी इस मामले के आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में मौत के संबंध में दर्ज की गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर दोनों प्राथमिकी की जांच सीबीआई की एसआईटी को सौंपी गई हैं।
- Details
शिमला: कोटाखाई बलात्कार मामले के संदिग्ध एक नेपाली मजदूर की हिरासत में मौत के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) जहूर हैदरी जैदी और सात अन्य पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। शिमला के कोटखाई इलाके में चार जुलाई को एक नाबालिग लड़की का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। आपको बता दें कि दो अगस्त को इस मामले में सीबीआई हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी। बलात्कार और हत्या के मामले में राज्य पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया था जिन्हें स्थानीय पुलिस थाने में बंद किया गया। एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि पेशे से मजदूर नेपाल के सूरज सिंह (29) की पिछले माह एक सह-आरोपी ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। इसकी लोगों ने काफी निंदा की थी। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मामले की जांच बाद में सीबीआई को सौंप दी थी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं तत्कालीन आईजीपी (दक्षिण) जैदी, तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक मनोज जोशी और छह अन्य पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार करने से पहले कई लोगों से पूछताछ की थी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






