- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जनवरी महीने से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते (डीए) की घोषणा की। इसका भुगतान अक्टूबर में किया जाएगा। शिमला से 132 किमी दूर रामपुर में प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनकी सरकार बनी तो बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा था। वीरभद्र सिंह ने कहा कि अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए सरकार ने बारहवीं अथवा उससे अधिक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले बेरोजगारों को 1,000 रुपये प्रति माह के बेरोजगारी भत्ते की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग युवाओं को 1,500 रुपये प्रति माह का बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है।
- Details
शिमला: हिमाचल के मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बादल फटने के कारण हुए भीषण भूस्खलन से दो बसें जमींदोज हो गईं। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो चुकी है। मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। एक बस मनाली से कटरा और दूसरी मनाली से चम्बा जा रही थी।विशेष सचिव (आपदा) डीडी शर्मा ने बताया कि बीती रात ये बसें जब कोटरूपी में जलपान के लिये रुकी थीं तभी यह दुर्घटना हुई।उधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत अभियान का जायजा लिया। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रूपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। डीपीआरओ( शिमला) ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घटना के शिकार लोगों के परिवारों से भी मुलाकात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। राज्य सरकार घायल यात्रियों के उपचार का खर्च वहन करेगी। भूस्खलन में पूरा मार्ग बह गया और बसें करीब 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं जिनमें से एक बस मलबे के नीचे पूरी तरह से दब गई हैं और इसका कोई अता पता नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है।सेना तथा एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर परिस्थिति में पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध बने रहें और आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिये एकजुट होकर प्रयास करें। उना जिले के कुटलेहार विधानसभा क्षेत्र के समूर-कलां में एक जनसभा में वीरभद्र ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को आलाकमान के फैसले का पालन करना चाहिये और आधिकारिक उम्मीदवारों का पूरी तरह समर्थन करना चाहिये। सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने क्षेत्र के त्वरित विकास के लिये कोई प्रयास नहीं छोड़ा है और भाजपा विधायकों के प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों पर भाजपा की तुलना में अधिक ध्यान दिया है जबकि भाजपा सत्ता में रहने पर अपने विधायकों के प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों में विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करती थी। उन्होंने कहा, 'भाजपा निरंकुशता में विश्वास करती है। वह लोकतंत्र में भरोसा नहीं करती है। वह क्षेत्रवाद को प्रोत्साहन देती है और दुष्प्रचार के जरिये चरित्र हनन में शामिल होती है।' हिमाचल प्रदेश में बीजेपी में अंदरुनी कलह के कारण फूट पड़नी शुरू हो गई है। हमीरपुर जिले के प्रतिष्ठित भाजपा नेता विनोद ठाकुर कांग्रेस में शामिल हो गए।
- Details
नई दिल्ली/शिमला: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शिमला में एक स्कूली छात्रा से कथित बलात्कार और उसकी हत्या मामले की जांच अपने हाथ में ले ली और प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस घटना को लेकर आक्रोशित लोग हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सीबीआई प्रवक्ता आर.के गौड़ ने बताया कि जांच एजेंसी ने सीबीआई के एक पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में जांच दल का गठन किया है। जांच दल में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं। गौड़ ने मामले के बारे में बताया है, 'यह आरोप लगाया गया है कि नाबालिग लड़की पांच जुलाई, 2017 को स्कूल गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। छह जुलाई को पास के जंगल से उसका शव मिलाv इसको लेकर उसके पिता ने शिमला जिले के कोटखाई थाने में शिकायत दर्ज कराई। आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 376 (बलात्कार) और पॉक्सो अधिनियम के खण्ड चार के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौड़ ने बताया कि शनिवार शाम प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एसआईटी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। सीबीआई मामले के छह आरोपियों में से एक की पुलिस हिरासत में रहस्यमयी स्थिति में मौत की भी जांच करेगी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






