ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के दो दिन बाद ही सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वीरभद्र सिंह सरकार में मंत्री अनिल शर्मा ने कांग्रेस से नाता तोड़कर कमल का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि अनिल शर्मा रविवार को औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 83 वर्षीय वीरभद्र सिंह की अगुवाई में चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की 68 विधानसभा सीटों में से 36 पर जीत हासिल की थी। भाजपा के खाते में 26 सीटें गई थीं।

वहीं राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही मैदान में उतरेगी। हालांकि ये भी चर्चा है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को भाजपा फ्रंट में रख सकती है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अहम बैठक की।

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुरुवार दावा किया कि ‘मोदी लहर’ हिमाचल प्रदेश में तो दूर गुजरात में भी नहीं चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि वह ठियोग क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि राज्य में नौ नवंबर को चुनाव होंगे और नतीजों की घोषणा 18 दिसंबर को की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वह किसी भी क्षेत्र से भारी अंतर से जीत सकते हैं लेकिन ठियोग से मौजूदा विधायक विद्या स्टोक्स और ठियोग प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने उनसे वहीं से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि वह दो तीन दिन में अपना फैसला करेंगे। सिंह ने कहा कि अनावश्यक रूप से किसी भी मौजूदा विधायक का टिकट नहीं कटेगा और उम्मीदवारों की एक सूची को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। सूची की जल्दी ही घोषणा की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि वह आश्वस्त हैं कि चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा।

कसौली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। रविवार को हिमाचल प्रदेश के कसौली में अय्यर ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी में से ही कोई पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है।

कांग्रेसी नेता ने कहा, 'मेरा मानना है कि दो ही लोग कांग्रेस के अध्यक्ष हो सकते हैं। एक मां और दूसरा उनका बेटा। राहुल साफ तौर पर कह चुके हैं कि वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन अगर कोई दूसरा उम्मीदवार सामने नहीं है तो फिर चुनाव क्यों होगा।' उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी में नजरअंदाज किया जा रहा है लेकिन मैं कांग्रेसी था और आगे भी कांग्रेसी ही रहूंगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई नेता राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर सवाल उठा चुके हैं। अय्यर का यह बयान वैसे समय में सामने आया है, जब राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में होने वाली विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कसनी शुरू कर दी। सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस ने टिकट के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शनिवार से शुरू कर दी। टिकट के चाहवान आज से आवेदन के लिए फार्म जमा करवा सकते हैं। फार्म के साथ पूछे जा रहे सवाल काफी चर्चा में हैं। ये फार्म पांच अक्टूबर तक लिए जाएंगे। 

फार्म के साथ-साथ ये पूछा जा रहा है कि आवेदक चुनाव क्यों लडऩा चाहते हैं और आपको ही उम्मीदवार क्यों बनाया जाए, दूसरों को क्यों नहीं। इस बारे में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि चुनाव लडऩे वाले इच्छुक उम्मीदवार को एक प्रपत्र के साथ 25000 फीस रखी गई है, जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए ये फीस 15000 रखी गई है।

जनरल के लिए 25 हजार और एससी, एसटी के लिए 15 हजार आवेदन शुल्क है। 30 सितंबर से इच्छुक उम्मीदवार फार्म जमा करवा सकते हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख