- Details
शिमला: हिमाचल के ठियोग विधानसभा क्षेत्र से मंगलवार को कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स का नामांकन-पत्र तकनीकी खामियों के कारण निरस्त कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी ताशी संदूप ने देर शाम स्टोक्स का नामांकन-पत्र निरस्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही 90 वर्षीय स्टोक्स चुनाव की दौड़ से बाहर हो गई है।
ठियोग सीट से विद्या स्टोक्स और दीपक राठौर ने सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की छंटनी के दौरान आज अधिकारियों ने स्टोक्स के आवेदन को अधूरा पाया।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक स्टोक्स ने अपने नामांकन-पत्र फार्म के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) का प्रामाणिक पत्र संलग्न नहीं किया था। लिहाजा नामांकन-पत्र बी फार्म में तकनीकी खामियों के चलते निरस्त कर दिया गया।
- Details
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को पार्टी ने शिमला ग्रामीण सीट से टिकट दिया है। गौरतलब है कि इस सीट से खुद सीएम वीरभद्र सिंह चुनाव लड़ते हैं। वीरभद्र आगामी विधानसभा चुनाव शिमला रूरल की बजाय अर्की से लड़ रहे हैं।
मंडी से चंपा ठाकुर के नाम की घोषणा
कांग्रेस ने विक्रमादित्य के अलावा सात अन्य सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि एक सीट पर अपना उम्मीदवार बदला है। मंडी विधानसभा सीट से पार्टी ने चंपा ठाकुर के नाम का ऐलान किया है।
68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 23 अक्तूबर है। नामांकनों की जांच 24 अक्तूबर को होगी तथा 26 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। कांग्रेस ने 18 अक्तूबर को 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।
- Details
शिमला: सोलन से भाजपा की टिकट न मिलने से नाराज कुमारी शीला ने पार्टी के खिलाफ झंडा बुलंद कर दिया है। हाईकमान को ललकारते हुए कुमारी शीला ने कहा की पार्टी किसी के बाप की नहीं है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। कुमारी शीला ने कहा कि भाजपा में पांच अक्तूबर को कोई आता है और 15 तारीख को टिकट ले जाता है, क्या भाजपा में एक भी पुराना चेहरा नहीं है, जो टिकट के काबिल हो।
भड़कते हुए कुमारी शीला ने कहा कि इसके बाद उनके समर्थक जो कहेंगे वह वही करेगी। अगर उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए समर्थक कहते है तो वह आजाद प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरेंगी।
गौरतलब है कि भाजपा की टिकट के लिए सोलन से प्रबल दावेदार मानी जाने वाली कुमारी शीला ने शनिवार को अपने कई समर्थकों के साथ बैठक की और चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई।
- Details
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभ चुनाव के लिए रविवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। भाजपा द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक के नाम शामिल है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के पिछले चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से सत्ता छीनी थी।
फिलहाल यहाँ कांग्रेस की सरकार है। इस सूबे में भाजपा की सत्ता में वापसी पार्टी की प्रतिष्ठा का सवाल है। यूँ तौ भाजपा लगातार कई महीनों से प्रचार में लगी है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, स्मृति ईरानी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान आदि शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश भाजपा की ओर से जारी सूची में हालांकि वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम नहीं है। भाजपा के स्टार प्रचारकों में कुल 40 नेताओं को जगह दी गई है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






