- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे जमीन पर कब्जा करने वालों को बड़ा झटका देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने मंगलवार को 'हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2026' पेश किया। बिल के अनुसार, अगर परिवार का कोई सदस्य सरकारी या 'शामिलात' (गांव की साझा जमीन) पर गैर-कानूनी कब्जा करता है, तो उनकी बहू को भी चुनाव लड़ने से रोक दिया जाएगा।
कांग्रेस सरकार ने संशोधन विधेयक पास कराया
पिछले पंचायत चुनावों में कई गैर-कानूनी कब्जा करने वालों ने कानून की इस तकनीकी खामी का खूब फायदा उठाया था। खुद चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित होने पर नेता पंचायत प्रधान, ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी (बीडीसी) सदस्य या जिला परिषद सदस्य के पदों के लिए अपनी बहुओं को चुनावी मैदान में उतारते थे और परोक्ष रूप से शासन करते थे। बहू परिवार का हिस्सा होती है और सीधे या परोक्ष रूप से कब्जे का फायदा उठाती है, इसलिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने अब इस खामी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है।
- Details
बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मेहला क्षेत्र के पास लगातार पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण कीरतपुर-मनाली फोरलेन राजमार्ग को मंडी भरारी चौक से आगे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, रविवार अपराह्न मेहला इलाके के पास सड़क पर पहाड़ों से पत्थर गिरने लगे, जिसके बाद मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों की ओर मोड़ दिया गया है।
बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी और कुल्लू से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों को नौणी चौक से मंडी भरारी पुल होते हुए स्वारघाट की ओर भेजा जा रहा है। इसी तरह चंडीगढ़ से बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू और मनाली जाने वाले वाहनों को स्वारघाट से नौणी चौक की ओर भेजा जा रहा है, जहां से वे फिर फोरलेन पर पहुंच सकते हैं।
- Details
चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही निजी शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
हादसे में जान गंवाने वालों में जगदेव पुत्र धर्म सिंह, हरदेई पत्नी जगदेव, देसराज पुत्र त्रिलोचन, चालक रूप सिंह पुत्र राधाराम, कंडक्टर तेज सिंह पुत्र प्यारे लाल, निलमा पत्नी मोतीराम,जगदेई पत्नी हरिलाल शामिल हैं। सभी मृतक चंबा जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले बताए गए हैं।
घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल रहा
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
- Details
बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन की वजह से 18 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, लैंडस्लाइड की चपेट में एक बस आ गई। इस बस में कुल 30 यात्री सवार थे। लैंडस्लाइड का मलबा बस पर गिरने से यात्री दब गए। आठ लोगों के शव निकाले गए। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बरठीं के समीप अचानक पहाड़ी दरकने से बस पर मलबा गिर गया।
सीएम सुक्खु ने हादसे पर जताया दुख
इस घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






