- Details
शिमला: जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। प्रदेश में 42 सीटें जीतने वाली भाजपा ने विधायक दल की बैठक के बाद ऐलान किया है की जयराम ठाकुर अगले पांच साल तक राज्य की कमान संभालेंगे। जयराम ठाकुर हिमाचर प्रदेश से पांच बार के विधायक हैं। ठाकुर 1998 में पहली बार मंडी से विधायक चुने गए थे।
वर्तमान में जयराम ठाकुर सिराज विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। ठाकुर धूमल सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री भी रहे हैं। शिमला में विधायक दल की बैठक में जयराम ठाकुर को विधानमंडल का नेता चुना गया। इस बैठक में जेपी नड्डा भी मौजूद थे। हिमाचल में बीजेपी विधायक दल की बैठक में केंद्र के दो पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।
जयराम ठाकुर ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में लोगों को भाजपा से बहुत उम्मीद है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा ने पूर्ण बहुमत तो हासिल कर लिया लेकिन पार्टी को यहां दो बड़े झटके लगे जिसके चलते अभी तक राज्य में सीएम को लेकर लंबा मंथन चला।
- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे से 48 मतगणना केंद्रों पर शुरू हुई मतगणना के रुझान भाजपा के पक्ष में रहे। अब तक के रुझानों में भाजपा नेे 40 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर लिया। इन रुझानों में कांग्रेस 22 सीटों पर आगे है। वहीं, 4 सीटों पर अन्य आगे हैं। पहाड़ी राज्य में शुरुआती रुझानों से ही मुकाबला कड़ा देखा गया।
पहले यहां भाजपा ने अचानक बढ़त बनाते हुए कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया था, लेकिन देर होते-होते मुकाबला कड़ा हो गया था, लेकिन बाद में भाजपा ने रुझानों में फिर बढ़त हासिल कर ली। सुजानपुर सीट से भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार और प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल आगे चल रहे हैं, जबकि अर्की सीट से वीरभद्र सिंह आगे चल रहे हैं।
उधर, शिमला ग्रामीण सीट से कांग्रेस की तरफ से मैदान में खड़े वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह आगे चल रहे हैं। सत्तारुढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), दोनों ने इस पहाड़ी राज्य में अपनी सरकार बनने को लेकर भरोसा जताया था। जहां एक्जिट पोल (मत सर्वेक्षण) में भाजपा के बहुमत से सत्ता में आने के संकेत दिए गए थे, वहीं राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने कहा था कि कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है, क्योंकि चुनाव के समय 'किसी भी पार्टी के पक्ष में स्पष्ट लहर नहीं दिखी।
- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई जोकि शाम 6 बजे समाप्त हो गई. शाम 6 बजे तक 74 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 2012 में हुए चुनाव में 73.5 फीसदी वोट पड़े थे। 68 विधानसभा सीटों के लिए आज हिमाचल के लोग वोट डालने के लिए अपने घरों से बाहर निकले। यहां पर वीवीपैट वाली ईवीएम मशीनों के ज़रिए वोटिंग की गई।
इस बीच प्रेम कुमार धूमल ने दावा किया कि हमारा लक्ष्य 50 से अधिक सीटें पाने का था, अब हमें लगता है हम 60 का आंकड़ा पार कर सकते हैं। वहीं, वीरभद्र ने भी जीत का भरोसा जताते हुए कहा है कि अगली सरकार भी कांग्रेस की ही होगी और हमें बहुमत प्राप्त होने का पूरा भरोसा है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अर्की, भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य भी पहली बार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में 11,500 जवानों समेत 6400 होमगार्ड्स तैनात किए गए हैं।
- Details
शिमला: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान होगा। राज्य के सभी 68 निवार्चन क्षेत्रों में पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला है। मैदान में 62 विधायकों सहित 337 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, 10 मंत्री, आठ मुख्य संसदीय सचिव, विधानसभा के उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और एक दर्जन से ज्यादा पूर्व मंत्री समेत अन्य चुनावी मुकाबले में हैं।
वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सत्तारूढ़ कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की अगुवाई में भाजपा सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बसपा 42 सीट पर, माकपा 14 सीट पर, स्वाभिमान पार्टी और लोक गठबंधन पार्टी छह-छह सीटों पर और भाकपा तीन सीटों पर मैदान में है।
कल समाप्त हुए 12 दिवसीय सन प्रचार अभियान में भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने 450 से ज्यादा रैलियां कीं। भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह ने क्रमश: सात और छह रैलियों को संबोधित किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन रैलियों को संबोधित किया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






