ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला इस वक्त बड़े पैमाने पर जल संकट का सामना कर रही है, स्थानीय लोगों में पानी को लेकर झगड़े हो रहे हैं और पर्यटक भी ज्यादा दिनों तक इस खूबसूरत जगह पर नहीं रुक रहे हैं। पर्यावरण के जानकारों का कहना है कि यह सिर्फ इस शहर का मामला नहीं है। पूरे राज्य के सिर पर पानी के गंभीर संकट का खतरा मंडरा रहा है। पानी की परेशानी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने शनिवार ने सभी सरकारी स्कूलों को 4 से 8 जून तक बंद रखने का फैसला किया है।

शिमला में पिछले 15 दिनों से पानी की कमी की स्थिति में शनिवार को आंशिक सुधार हुआ है। यहां पानी की आपूर्ति 2.25 करोड़ लीटर प्रति दिन से बढ़ाकर 2.80 करोड़ लीटर प्रति दिन कर दी गई है लेकिन इसके बावजूद कई क्षेत्रों में अपर्याप्त जल आपूर्ति की वजह से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिमला तथा अन्य हिस्सों में पिछले कुछ समय से गहराए जल संकट को गंभीरता से लेते हुए राजधानी में सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के आदेश दिए। अदालत ने इसी के साथ सेना को भी गोल्फ कोर्स पर पेयजल की बर्बादी बंद करने के आदेश देने को कहा है। न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश संजय करोल तथा न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने आज शिमला नगर निगम को निर्देश दिए कि कम से कम एक सप्ताह के लिये सभी निर्माण कार्यों पर पाबंदी लगाई जाए।

खंडपीठ ने आज मामले की सुनवाई की और इस मौके पर नगर निगम आयुक्त तथा उपायुक्त उपस्थित हुए। खंडपीठ ने कहा कि निगम तथा जिला प्रशासन को सेना को गोल्फ कोर्स पर पीने के पानी की बर्बादी रोकने को कहना चाहिए तथा शहर में पेयजल के एटीएम लगाने चाहिए। अदालत ने कहा कि पानी की किल्लत झेल रहे लोगों को राहत देने के लिये बेहतर होगा कि मंत्रियों, जज और अधिकारियों सहित वीआईपी लोगों को पानी के टैंकर मुहैया न कराये जाए।

शिमला: हिमाचल प्रदेश शिमला से करीब 70 किलोमीटर दूर सोलन-राजगढ़ में नईनेती के निकट एक गहरी खाई में एक निजी बस के गिर जाने के कारण सात लोगों की मौत हो गयी और 12 गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि यह वाहन मानव से राजगढ़ की ओर जा रहा था और उसी समय खाई में गिर गया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है और घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। साथ ही शव भी बरामद कर लिये गये हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सिरमौर के सनोरा के पास बस गहरी खाई में लुढ़कते हुये चली गई। घटना के दौरान कई यात्रियों के सिर बस में टकरा जाने से जिससे उनको गहरी चोट लग गई। जब तक राहत और बचाव का काम शुरू होता 7 यात्रियों की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला है।

तपोवन: पांचवीं बार विधायक बने और पूर्व मंत्री डॉ.राजीव बिंदल आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये। सत्र के दूसरे दिन सुबह प्रोटेम स्पीकर रमेश धवाला ने राजीव बिंदल के निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पेश किया जो तुरंत ध्वनिमत से मंजूर किया गया। विधानसभा अध्यक्ष चुनाव के लिए डॉ. राजीव बिंदल के नामांकन को लेकर 4 प्रस्ताव सदन में पेश किए गए।

हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा के 16वें अध्यक्ष बने राजीव बिंदल पहली बार सोलन विधानसभा सीट से 2000 में जीते थे और 2003 तथा 2007 में भी विधायक रहे। वर्ष 2012 के चुनावों में परिसीमन के बाद सोलन विधानसभा सीट आरक्षित हो जाने के कारण वह नाहन से चुनाव लड़े और जीते तथा इस चुनाव में सीट बरकरार रखी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 12 वीं विधानसभा तक 15 अध्यक्ष रह चुके हैं। सबसे कम कार्यकाल 9वें विधानसभा अध्यक्ष रहे राधारमन शास्त्री का रहा है। शास्त्री 21 मार्च 1990 से 17 अगस्त 1990 तक अध्यक्ष रहे। इसके अलावा सबसे ज्यादा तीन बार टीएस नेगी विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख