- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश में हल्के ठंड के बीच अंधाधुंध चली चुनावी रैलियों पर गुरुवार शाम पांच बजे विराम लग गई। कांग्रेस-बीजेपी के स्टार प्रचारकों ने 9 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक दूसरे पर वार पलटवार किए। साथ ही कई वायदे किये जिसके आधार पर मतदाता वोट डालेंगे।
हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान किया जाएगा। मतों की गणना 18 दिसंबर को की जाएगी।
ओल्ड ऐज नेताओं को बनाया है सीएम चेहरा
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दो बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके 73 वर्षीय प्रेम कुमार धूमल का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित किया है। वह सुजानपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर एक बार फिर भरोसा जताया है। 83 वर्षीय वीरभद्र सिंह 6 बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं।
- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश में वोटिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जैसे-जैसे चुनाव की तरीख नजदीक आ रही है, नेताओं के एक-दूसरे पर प्रहार और तेज हो रहे हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुई ताबड़तोड़ रैलियों का जवाब देने के लिए सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला।
उन्होंने सिरमौर जिला के पौंटा साहिब में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि गीता में लिखा है कि 'काम करो, फल की चिंता मत करो। लेकिन उनका मानना है कि फल खाओ और काम की चिंता मत करो।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने व्यापार को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकास के नाम पर लगातार झूठे दिलासे दे रहे हैं, जबकि हकीकत कुछ और है। नोटबंदी और जीएसटी जैसे हठी फैसलों से देश त्रस्त है और सरकार इन्हें अपनी कामयाबी बता रही है।
- Details
धर्मशाला: कांग्रेस ने जीएसटी के मुद्दे को लेकर आज मोदी सरकार पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मित्रों’ के संबोधन की तुलना ‘शोले’ फिल्म के खलनायक गब्बर सिंह के मशहूर संवाद ‘कितने आदमी थे’ से की।
पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘ जब गब्बर सिंह ने बोला कि ‘कितने आदमी थे’ तो लोग डर गए और अब जब मोदी ‘मित्रों’ कहते हैं तो लोग डर जाते हैं क्योंकि वे नहीं जानते कि आगे क्या होने वाला है।’’
उनके इस बयान से कुछ दिनों पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ करार दिया था। सुरजेवाला ने कहा, ‘‘खेती पर 18 प्रतिशत कर वसूला जाता है और 12 प्रतिशत कर कृषि उपकरणों पर लिया जा रहा है। किसान हमारा पेट भरने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनको कर से छूट मिलनी चाहिए।
- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश चुनाव के प्रचार में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पालमपुर में अपनी दूसरी चुनावी रैली को संबोधित किया। ऊना की तरह पालमपुर में भी पीएम मोदी के निशाने पर राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ही रही। पीएम ने कहा कि हिमाचल की जनता भ्रष्टाचारियों का हिसाब करेगी।
राज्य की वीरभद्र सरकार की तरफ इशारा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि निकम्मी सरकार नौजवानों का भविष्य खराब कर देती है।।जबकि अच्छी सरकार में हर किसी का विकास होता है। कांग्रेस की सरकारों और मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे है।
पीएम मोदी ने कहा कि 70 साल बाद भी 4 करोड़ परिवारों तक बिजली नहीं पहुंची है। यहां भी उनका इशारा केंद्र की सत्ता में सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ही थी। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों परिवारों पर रहने के लिए घर नहीं है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार ही कांग्रेस की पहचान है। पीएम मोदी ने यदि हिमाचल में भाजपा की सरकार बनीं तो हम हिमाचल को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






