- Details
लखनऊ: यूपी में महागठबंधन में जगह न मिलने से लगातार अपनी रणनीति बदल रही कांग्रेस ने रविवार को एक और एलान किया है। कांग्रेस ने सपा-बसपा व रालोद गठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ दी हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि हम महागठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ रहे हैं। जिनमें मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद के अलावा वह सभी सीटें जहां से बसपा सुप्रीमो मायावती, रालोद नेता जयंत चौधरी और अजित सिंह चुनाव लड़ेंगे।
राज बब्बर ने कहा कि हमने गोंडा व पीलीभीत सीटें अपना दल (कृष्णा पटेल) को देने का फैसला किया है। राज बब्बर ने ये भी बताया कि हमने गठबंधन के लिए महान दल से भी बात की थी। जिस पर उन्होंने कहा कि हम उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए जितनी भी सीटें देंगे वह हमसे सहमत होंगे। वह विधानसभा चुनाव में भागीदारी चाहते हैं। लोकसभा चुनाव में वह हमारे (कांग्रेस) सिंबल पर लड़ने को तैयार हैं।
जन अधिकारी पार्टी के साथ सात सीटों पर हुआ समझौता
इसके अलावा, राज बब्बर ने बताया कि हम जन अधिकारी पार्टी (जेएपी) के साथ सात सीटों पर समझौता कर चुके हैं।
- Details
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को यहां दावा किया कि भाजपा पूरे देश मे महज 74 सीटों पर सिमट जाएगी। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन को सबसे बेहतर बताया, लेकिन मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के सवाल पर सीधा जवाब नहीं दिया। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने तय कर रखा है कि क्या करना है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यहां एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का संकेत भी दिया।
उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की जनता कहेगी तो वह वहां से लड़ेंगे। अखिलेश ने कहा, "प्रदेश की जनता चाहती है कि वर्तमान सरकार यहां से जाए, देश का नया प्रधानमंत्री बने और उत्तर प्रदेश से बने यह सबसे अच्छा होगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, "हमारा तो एक-दो दलों का गठबंधन है। भाजपा बताए कि देशभर में उनका कितनी पार्टियों के साथ गठबंधन है। अगर हमारा महामिलावट का गठबंधन है तो उनका कौन-सा है? इसके लिए डिक्शनरी देखनी पड़ेगी? भाजपा सत्ता पाने के लिए हर झूठ बोलने के लिए तैयार है। लेकिन इस बार वह पूरे देश में 74 सीटों पर सिमट जाएगी।
- Details
लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ दौरे पर हैं और यहां उन्होंने रविवार को कांग्रेस ऑफिस पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात से पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की जनता को एक खुला खत लिखा है। इस खत में उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की सिपाही के रूप में मेरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलने की है। इस पत्र में उन्होंने यूपी के लोगों से कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुझे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी दी है। उत्तर प्रदेश के लोगों से मेरा नाता बहुत पुराना है। आज कांग्रेस पार्टी की सिपाही के रूप में मेरी जिम्मेदारी आपके सबके साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलने की है।
प्रदेश की राजनीति में एक ठहराव के कारण आज युवा, महिलाएं, किसान और मजदूर परेशानी में हैं। वे अपनी बात अपनी पीड़ा साझा करना चाहते हैं। लेकिन राजनीतिक गुणा-गणित के शोर में युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज प्रदेश की नीतियों से पूरी तरह गायब है। मैं इस धरती से आत्मिक रूप से जुड़ी रही हूं।
- Details
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे हमला बोलते हुए कहा है कि नाकामियों को छिपाने के लिए गढ़े मुर्दे उखाड़ रहे हैं। जनता का ध्यान बांटने के लिए लोगों को भरमाने का प्रयास हो रहा। मायावती ने अपने ट्विटर एकाउंट पर भाजपा के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार की नाकामियों व घोर विफलताओं पर से लोगों का ध्यान बांटने में लगे हैं। गरीबी और बेरोजगारी आदि के जनहित के मुद्दे को असली चुनावी बहस बनने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके चलते ही हर प्रकार के गढ़े मुर्दे उखाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं जो अतिनिंदनीय है।
उन्होंने कहा है कि जनता को इससे सावधान रहने की जरूरत है। बसपा सुप्रीमो ने अपने ट्विट में यह भी लिखा है कि ऐसे युग पुरुष का भी केंद्र और राज्यों की सत्ता में रही पार्टियों ने वैसी ही उपेक्षा व तिरस्कार किया जैसे डा. भीमराव आंबेडकर का उनके जीवन में और देहांत के बाद भी किया गया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
- अधिवक्ताओं, निरंकुशता के खिलाफ एकता की जीत की बधाई: अखिलेश
- गुजरात के अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होगा एआईसीसी का अधिवेशन
- 'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
- संयुक्त किसान मोर्चा-सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत रही बेनतीजा
- यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले
- आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत बने पीएम मोदी के प्रधान सचिव-दो
- सीएम हेमंत सोरेन ने किया बाबानगरी देवघर में शिव बारात का उद्घाटन
- हजारीबाग: दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, झंडा लगाने पर बढ़ा विवाद
- 'आप' ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उपचुनाव मेंं बनाया प्रत्याशी
- पंजाब: सांसद बने उपचुनाव में प्रत्याशी, क्या केजरीवाल जाएंगे राज्यसभा!
- किसान आन्दोलन दबाने में कामयाब नहीं होगी बीजेपी सरकार: मातनहेल
- बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, सात बीजेपी विधायक बने मंत्री
- जेएमएम सांसद महुआ महाकुंभ से लौटते वक्त सड़क हादसे में हुई घायल
- जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने की फायरिंग
- महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में अंतिम स्नान, संगम में लाखों ने लगाई डुबकी
- केंद्र भाषा युद्ध के बीज बो रहा है, राज्य पर हिंदी नहीं थोपने देंगे: स्टालिन
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी