ताज़ा खबरें
बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, सात बीजेपी विधायक बने मंत्री
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में आखिरी स्नान, संगम में लाखों ने लगाई डुबकी
सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने इटावा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर सरकार पर हमला किया है। उन्होंने पुलवामा हमले को साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार से पैरामिलिट्री फोर्स दुखी हैं, वोट के लिए जवान मार दिए गए। जम्मू-श्रीनगर के बीच में चेकिंग नहीं थी। जवानों को साधारण बस में भेज दिया, ये साजिश थी। अभी नहीं कहना चाहता, जब सरकार बदलेगी, तब इसकी जांच होगी। उस समय बड़े-बड़े लोग फंसेंगे। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव सैफई में कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलने पहुंचे।

यहां महासचिव रामगोपाल, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेज प्रताप यादव सहित सैकड़ों नेता सैफई में मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित किया। अपने संबोधन में अखिलेश ने फिरोजाबाद की सीट जीतने के लिए कार्यकताओं पर जोर दिया। यहां शिवपाल और अखिलेश का अलग-अलग मंच लगा था। इससे पहले कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने भी पुलवामा आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया था।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता और देवरिया संसदीय से सांसद कलराज मिश्र ने इस बार लोकसभा चुनावा नहीं लड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें पहले ही बहुत सारी जिम्मेदारियां दे रखी ​हैं, जिन्हें निभाने के लिए वह पूरी तरह समर्पित हैं। बता दें कि कलराज मिश्र की उम्र 75 साल से ज्यादा है और हो सकता है इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया हो।

देवरिया में 19 मई को होना है मतदान

मोदी मंत्रीमंडल में कलराज मिश्र लघु उद्योग मंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने अपनी बढ़ी हुई उम्र को कारण बताते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि देवरिया लोकसभा सीट पर 19 मई को मतदान होगा। अभी तक भाजपा ने इस सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। देवरिया की सीट पर इस बार भाजपा के कई नेता अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

वाराणसी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को केन्द्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। बनारस में कांग्रेस कार्यकर्ता समागम में उन्होंने कहा कि आजादी से पहले ब्रिटिश सरकार की तानशाही थी जिसमें गरीबों को सताया और प्रताड़ित किया जाता था। आजकल वही हालात देश में हैं। जनता की आवाज सुनी नहीं, दबाई जा रही है। फर्क सिर्फ इतना है कि वर्तमान तानाशाह भारतीय हैं। कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस के सभागार में आयोजित कार्यकर्ता समागम में प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिना नाम लिए निशाना साधा। केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहें।

प्रियंका गांधी ने कहा कि बनारस से एक बड़ी लड़ाई लड़नी है। यह लड़ाई आजादी की लड़ाई से भी बड़ी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की आवाज दबाई जा रही है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि सबकी आवाज सुनी जाए। कांग्रेस कार्यकताओं की बैठक में वे शिकायतें सुनती हैं। उन्हें अपनी आवाज उठाने का मौका मिलना चाहिए।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के नेता चन्द्र प्रकाश मिश्रा बुधवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मिश्रा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री जे पी नड्डा तथा स्मृति ईरानी की मौजूदगी में यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मिश्रा ने वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के विरुद्ध 16.85 प्रतिशत वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे।

पार्टी में मिश्रा का स्वागत करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अमेठी के चहुंमुखी विकास को देखते हुए मिश्रा ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। आपको बात दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक बुधवार शाम को हो रही है जिसमें लोकसभा चुनावों के लिए विभिन्न राज्यों में पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श होगा और पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख