- Details
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा में सियासी वार पलटवार का दौर तेज हो गया है। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे के कदम का भी जवाब दे रही हैं। इसी कड़ी में गंगा यात्रा पर निकलीं प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया। नाम के आगे चौकीदार लगाने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी (प्रधानमंत्री) मर्जी वो अपने नाम के आगे क्या लगाएं, मुझे एक भाई ने कहा कि देखिए चौकीदार तो अमीरों के होते हैं। हम किसान अपने खुद के चौकीदार होते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले 45 साल में उतने कम रोजगार नहीं हुए, जितने इन 5 सालों में हुए। उन्होंने कहा कि जब भी आप वोट दीजिए सोच समझकर वोट दीजिएगा। उन्होंने कहा कि हम गलत वादे नहीं करते हैं।
आपको बता दें कि पिछले पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर नाम के आगे चौकीदार लगा लिया था। जिसके बाद बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल पर नाम के आगे चौकीदार लगा लिया था। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी पर लगातार 'चौकीदार चोर है' के साथ हमलावर रुख अख्तियार किए हुए हैं। जिसके जवाब में भाजपा ने मैं भी चौकीदार कैंपेन की शुरुआत की थी।
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा सात सीटें बसपा, सपा और रालोद गठबंधन के लिए छोड़ने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती भी इसे लेकर कांग्रेस पर हमला बोल चुकी हैं। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह का कंफ्यूजन न पैदा करे। अखिलेश यादव ने मायावती के उस ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए लिखा जिसमें मायावती ने सात सीटें छोड़ने पर कांग्रेस पर निशाना साधा था।
सपा अध्यक्ष ने लिखा कि उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और आरएलडी का गठबंधन भाजपा को पराजित करने में पूरी तरह से सक्षम है। वहीं, इससे पहले मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा था कि बीएसपी एक बार फिर साफ तौर पर स्पष्ट कर देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई भी किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन आदि बिल्कुल भी नहीं है।' उन्होंने आगे लिखा कि हमारे लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा आए दिन फैलाए जा रहे किस्म-किस्म के भ्रम में कतई ना आएं।
- Details
प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी 140 किलोमीटर लंबी गंगा यात्रा शुरू कर दी है। अपनी इस यात्रा के दौरान वो गांवों और कस्बों में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगी। प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा छतनाग प्रयागराज से शुरू हुई। तीन दिन की यह यात्रा वाराणसी के अस्सी घाट में जाकर खत्म होगी। गंगा यात्रा की शुरुआत से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। 'गंगा यात्रा' के दौरान प्रियंका ने युवाओं व छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ शिक्षा, बेरोज़गारी और आम सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की।
इससे पहले मनिया घाट पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका की एक झलक को बेताब दिखे। मनिया घाट से प्रियंका गांधी की नाव यात्रा शुरू की। बता दें कि प्रियंका प्रयागराज से गंगा में बोट यात्रा करते हुए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी। प्रियंका की यह बोट यात्रा तीन दिन में करीब 140 किलोमीटर की होगी। अपनी इस यात्रा के जरिए प्रियंका गांधी पीएम मोदी को भी सीधे तौर पर जवाब देंगी। साथ ही इस यात्रा के दौरान वह कई मंदिरों में दर्शन करेंगी। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मुलाकात भी करेंगी।
- Details
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस भ्रम न फैलाएं। हमारा कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं है। हम भाजपा से लड़ने में सक्षम हैं। मायावती ने कहा कि कांग्रेस सात सीटों के छोड़ने का भ्रम न फैलाए, साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के फैलाए भ्रम में न आएं। मायावती ने ट्विटर पर लिखा कि कांग्रेस 80 सीटों पर चुनाव लड़े।
मायावती ने लिखा कि बीएसपी एक बार फिर साफ तौर पर स्पष्ट कर देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई भी किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन आदि बिल्कुल भी नहीं है। हमारे लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा आए दिन फैलाये जा रहे किस्म-किस्म के भ्रम में कतई ना आएं। कांग्रेस यूपी में भी पूरी तरह से स्वतंत्र है कि वह यहां की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करके अकेले चुनाव लड़े, अर्थात् हमारा यहां बना गठबंधन अकेले भाजपा को पराजित करने में पूरी तरह से सक्षम है। कांग्रेस जबर्दस्ती यूपी में गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ने की भ्रान्ति ना फैलाए।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
- अधिवक्ताओं, निरंकुशता के खिलाफ एकता की जीत की बधाई: अखिलेश
- गुजरात के अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होगा एआईसीसी का अधिवेशन
- 'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
- संयुक्त किसान मोर्चा-सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत रही बेनतीजा
- यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले
- आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत बने पीएम मोदी के प्रधान सचिव-दो
- सीएम हेमंत सोरेन ने किया बाबानगरी देवघर में शिव बारात का उद्घाटन
- हजारीबाग: दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, झंडा लगाने पर बढ़ा विवाद
- 'आप' ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उपचुनाव मेंं बनाया प्रत्याशी
- पंजाब: सांसद बने उपचुनाव में प्रत्याशी, क्या केजरीवाल जाएंगे राज्यसभा!
- किसान आन्दोलन दबाने में कामयाब नहीं होगी बीजेपी सरकार: मातनहेल
- बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, सात बीजेपी विधायक बने मंत्री
- जेएमएम सांसद महुआ महाकुंभ से लौटते वक्त सड़क हादसे में हुई घायल
- जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने की फायरिंग
- महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में अंतिम स्नान, संगम में लाखों ने लगाई डुबकी
- केंद्र भाषा युद्ध के बीज बो रहा है, राज्य पर हिंदी नहीं थोपने देंगे: स्टालिन
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी