ताज़ा खबरें
बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, सात बीजेपी विधायक बने मंत्री
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में आखिरी स्नान, संगम में लाखों ने लगाई डुबकी
सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी

भदोही/मिर्जापुर: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर प्रियंका गांधी का पूर्वांचल दौरा सोमवार से शुरू हो गया है। जहां प्रियंका गांधी ने सोमवार का दिन प्रयागराज और रात भदोही में गुजारी, वहीं मंगलवार का पूरा दिन प्रियंका गांधी मिर्जापुर में बिताएंगी। कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका गांधी मंगलवार सुबह 11.37 बजे विंध्याचल मंदिर के दर्शन करने गईं। सीता मंदिर में पं. हरि प्रसाद मिश्र शास्त्री ने प्रियंका गांधी को माता सीता का दर्शन पूजन कराया। इसके बाद प्रियंका गांधी बनकट दलित बस्ती की तरफ रवाना हो गईं। जहां पर प्रियंका गांधी यादवों और दलित समाज के लोगों से मिलीं। प्रियंका गांधी बनकट के फूलचंद यादव के परिवार से मिलीं।

इसके बाद बनकट से गोपीगंज जाते समय केवहाटी गांव में सड़क पर खेल रहीं दो दिव्यांग बच्चियों को प्रियंका गांधी ने अपनी गाड़ी रोक कर दुलारा। इसके बाद गोपीगंज के लिए रवाना हो गईं। इसी क्रम में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी सरकार ने दो साल का जो रिपोर्ट कार्ड घोषित किया है, वो देखने में बहुत अच्छा लग रहा है। लेकिन विकास और योजनाओं की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मैं रोज जनता से मिल रही हूं और सभी लोग प्रताड़ित हुए हैं।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सोमवार को अपनी सरकार के दो साल पूरे कर लिए। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते सरकार कोई जश्न समारोह तो नहीं कर रही है। अलबत्ता अपनी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए मुख्यमंत्री ने आज मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस जरूर बुलाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे लखनऊ में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से वार्ता की। यहां सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार की उपलब्धियां बताई।

सीएम योगी ने यहां कहा कि 1990 के बाद सपा को चार बार और बीएसपी को 3 बार प्रदेश को चलाने का मौका मिला 7 बार सपा-बसपा के शासन काल में प्रदेश में व्यापक अराजकता का एक दौर शुरू हो गया था। साथ ही योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने यूपी को बीमारू राज्य बना दिया था। सीएम ने सिर्फ प्रदेश सरकार की ही नहीं केंद्र सरकार की योजनाओं को भी सराहा। योगी ने जन-धन योजना, उज्जवला योजना और किसान सम्मान योजना की भी उपलब्धियां गिनाई।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया, बल्कि नोटबंदी और जीएसटी ने पूरी अर्थव्यवस्था को ही चौपट कर दिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार तो अपनी एक भी योजना लागू नहीं कर सकी है। उसने अब तक समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर प्रचारित किया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर होती जा रही है। हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं थमने के नाम नहीं ले रही हैं। समाजवादी सरकार में अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 और वूमेन पावरलाइन 1090 योजनाएं चालू हुई थीं, जिनकी सराहना देश-विदेश तक में हुई थी। भाजपा सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा समाज को बांटने और नफरत फैलाने का काम करने से बाज नहीं आ रही है। विकास में उसकी कोई रुचि नहीं है। भाजपा अपने कारनामों से, वादाखिलाफी और फरेबी चालों से जनता के बीच अपनी लोकप्रियता पूरी तरह खो चुकी है। उसके दिन गिने-चुने रह गए हैं।

प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि, जनता के लिये लोकसभा चुनाव एक चुनौती है और उसे यह तय करना होगा कि वह नफरत और फरेब की राजनीति चाहती है या विकास की। बीएसपी-एसपी द्वारा कांग्रेस को लेकर दिए गए बयान पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि, 'वे कांग्रेस के समर्थन के बिना भाजपा को हराने में सक्षम हैं। हम अकेले चुनाव लड़ रहे हैं, हमें किसी को लेकर ऐतराज नहीं है, हम किसी को परेशान नहीं करना चाहते, हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है। उनका लक्ष्य भी भाजपा को हराना है।'

प्रयागराज से वाराणसी के बीच गंगा नदी में 100 किलोमीटर के सफर पर निकली प्रियंका ने अपने पहले पड़ाव के तहत भदोही के सीतामढ़ी स्थित जानकी मंदिर परिसर में आयोजित जनसभा में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर हमले किये और कहा, 'आप (जनता) के लिये यह चुनाव नहीं बल्कि चुनौती है। उसे वोट दीजिये, जिसके लिये आपका दिल धड़कता है।' उन्होंने कहा, 'आपकी तरह हम भी थक गये हैं, ऐसी सरकार से जो हमारे संविधान और संस्थाओं को बिगाड़ना चाहती है, जो जनता की आवाज नहीं सुनती।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख