ताज़ा खबरें
बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, सात बीजेपी विधायक बने मंत्री
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में आखिरी स्नान, संगम में लाखों ने लगाई डुबकी
सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी

लखनऊ: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से मिले। दोनों के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हालात पर लगभग एक घंटे तक चर्चा हुई। बैठक के बाद जयंत चौधरी ने प्रदेश की सभी 80 सीटों पर महागठबंधन की जीत होने का दावा किया। यह बैठक लखनऊ में मॉल एवेन्यू स्थित बसपा अध्यक्ष मायावती के आवास पर हुई। इस दौरान बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के अलावा रालोद के वरिष्ठ नेता अनिल दुबे, शिव करन सिंह व विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।

प्रदेश में सपा, बसपा व रालोद के बीच गठबंधन होने के बाद जयंत चौधरी की मायावती से पहली मुलाकात थी। जयंत चौधरी शाम 4 बजे के करीब मायावती के आवास पर पहुंचे। बैठक के बाद बाहर आने पर पत्रकारों से बातचीत में जयंत चौधरी ने कहा कि उन्होंने मायावती का आशीर्वाद लिया है और उनके साथ देश व प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकर्ताओं को महागठबंधन का संदेश देने पर भी चर्चा की। इसमें शामिल तीनों दल अपने-अपने कार्यकर्ताओं को यह संदेश देंगे कि प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करनी है।

रालोद को महागठबंधन में शामिल करते हुए मथुरा, मुजफ्फरनगर व बागपत की लोकसभा सीट दी गई है। ऐसी संभावना है कि मुजफ्फरनगर सीट से पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह खुद चुनाव लड़ेंगे, जबकि बागपत से उपाध्यक्ष जयंत चौधरी मैदान में होंगे। तीसरी सीट मथुरा से प्रत्याशी का चयन अभी होना है। यहां से अभी किसी का नाम तय नहीं है। तीनों सीटों पर प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा एक साथ की जाएगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख